जिला स्तरीय रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यक्रम का जनता पूरा लाभ उठाये :सुरेंद्र ठाकुर
ऊना/ सुशील पंडित : बंगाणा उपमंडलाधिकारी मनोज कुमार ने होने वाली जिला स्तरीय रेड क्रॉस की तैयारियों को लेकर शनिवार को उपमंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रदेश रेडक्रॉस के संयोजक सुरेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे। इस बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की उन्होंने बताया की रेडक्रॉस दिवस के दिन मुख्य अतिथि के तौर पर कुटलैहड के विधायक दविंद्र भुट्टो उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना राघव शर्मा करेंगे। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि किसी भी व्यक्ति को किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े ! इसके लिए लोगों को खाने की व्यवस्था पानी की व्यवस्था पार्किंग की व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाए !
इस शिविर में लोगों के लिए मुफ्त में स्वास्थ्य चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी ।इसमें आयुर्वेद विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग, कल्याण विभाग, बाल विकास विभाग द्वारा अपनी-अपनी प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी! इस दिन रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा! एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार ने लोगों से रेड क्रॉस सोसाइटी से जुड़ने के लिए विशेष आवाहन किया है उन्होंने बताया की जो लोग रेड क्रॉस सोसाइटी से जुड़ना चाहते हैं वह 2 हजार रुपए ,दो पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड देकर आजीवन इस संस्था का सदस्य बन सकते हैं। इस मौके पर रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र ठाकुर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार डॉ राजेंश कुमार जंगा,कॉलेज प्रिंसीपल डॉ सुरेंद्र ठाकुर व सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।