कानपुरः जिले के हैलेट अस्पताल में हाथापाई की घटना सामने आई है। जहां 3 सफाई कर्मचारियों का तीमारदार के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। जहां 3 सफाई कर्मियों ने तीमारदार की पिटाई कर दी। घटना प्रमुख अधीक्षक कार्यालय के बाहर की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद सफाई कर्मचारी ने तीमारदार के साथ हाथापाई कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।
वहीं GSVM मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद तीन डॉक्टरों की कमेटी बनाकर जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिक कार्रवाई के तहत तीन सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि इस तरह की घटनाएं किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।