Punjab Govt AD
HomeHimachalजन्म से कटे होंठ व तालु का फ्री प्लास्टिक सर्जरी हेतु स्क्रीनिंग...

जन्म से कटे होंठ व तालु का फ्री प्लास्टिक सर्जरी हेतु स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा पसरीचा अस्तपाल जालंधर के सहयोग से कंवर अस्पताल ऊना में जन्म से कटे होंठ व तालु का फ्री प्लास्टिक सर्जरी हेतु स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन रविवार को किया गया। शिविर में पसरीचा अस्पताल से रवि कुमार ने रोगियों की जांच की व उन्हें चिकित्सकों के परामर्श से आप्रेशन हेतु चयनित किया। शिविर में 13 रोगियों की कलैफ्ट सर्जरी के लिए पहचान की गई। जिनका जालंधर में पसरीचा अस्पताल में फ्री आप्रेशन किया जाएगा।
हिमोत्कर्ष परिषद के प्रदेश महासचिव व कैंप प्रभारी डा. रविंद्र सूद ने बताया कि पसरीचा अस्पताल के सहयोग से हिमोत्कर्ष द्वारा आयोजित फ्री प्लास्टिक सर्जरी कैंप में रोगियों की निशुल्क जांच की गई। जिसमें 13 रोगियों को सर्जरी के लिए चयनित किया गया। इन रोगियों को फ्री में जालंधर पसरीचा अस्पताल ले जाकर वहां पर सर्जरी की जाएगी। शिविर के दौरान हिमोत्कर्ष परिषद के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर, महासचिव डा. रविंद्र सूद, नरेश सैनी, जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया, हिमोत्कर्ष महिला मंच सचिव पूजा कपिला, कंवर अस्पताल स्टाफ नर्स रजनी, अनु, पूनम ठाकुर, रुचि व अन्य उपस्थित थे। 
इन रोगियों की होगी फ्री सर्जरी शिविर में कर्मजीत सिंह, मंजीत, मलकीयत सिंह, अंकित, संजय, शिव कुमार, प्रियंका, नवदीप, कर्ण, मनसीरत, मुस्कान, शम्मी व अन्य को आप्रेशन के लिए चयनित किया गया। इनके जालंधर में मुफ्त प्लास्टिक सर्जरी होगी। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -