ऊना/सुशील पंडित: कर्नाटक में चल रही इंटरनैशनल कल्चरल जंबूरी कार्यक्रम का आयोजन 21-12-2022 से 27-12-2022 तक हुआ इस कार्यक्रम में भारत सहित अन्य दुसरे देशों के भिन्न लगभग 32 राज्यों के स्काउट एवं गाइड व रेंजरों ने भी भाग लिया था
भारत के कर्नाटक में चल रही कल्चरल जंबूरी एक्टीविटी में सात दिवसीय कार्यक्रम आयोजित हुआ था।जिसका समापन समारोह 27-12-2022को हुआ था। जिसमें हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के स्काउट एवं गाइड के छात्र छात्राओं ने कर्नाटका में चल रही इंटरनैशनल कल्चरल जंबूरी एक्टीविटीज के लिए जिला ऊना की स्काउट एवं गाइड की ए एस ओ सी परिक्षण सोनु कुमारी तथा जिला प्रशिक्षण आयुक्त संजीव कुमार की अध्यक्षता में स्काउट गाइड हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की टीम सदस्यों की ग्रुप में मानसी राणा,अमोलिका चौधरी,सिमरण चौधरी,दिक्षा शर्मा,सिमरण राणी,सुहानी ठाकुर,सिया,सुरभी शर्मा,यश भाटिया, आर्यन भाटिया, आर्यन ठाकुर,दीपांक्ष,बलराज,दिनेश कुमार, आदित्या शर्मा,नितिश कुमार,बंश भारद्वाज सहित टीम सदस्यों का शुक्रवार सुबह लगभग 7.40पर जिला ऊना के अंदौरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर स्कूल स्टाफ व अभिभावकों द्वारा सभी छात्र छात्राओं का स्वागत किया।
सात दिवसीय प्रतियोगिता में सभी स्काउट एवं गाइड में हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना सहित पंजाब की कल्चरल एक्टीविटी में भी एक से एक बढ़कर कार्यक्रम पेश कर हिमाचल प्रदेश सहित जिला ऊना का नाम रोशन किया।
अंतरराष्ट्रीय जंबूरी कल्चरल एक्टीविटीज में हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, जिला ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र कुमार भुट्टो अंतरराष्ट्रीय जंबूरी कल्चरल एक्टीविटीज में हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री,जिला ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र कुमार भूटटो, चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, गगरेट के विधायक चेतन्य शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेन्द्र कंबर, पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक बलवीर सिंह, पूर्व विधायक सतपाल रजादा, पूर्व विधायक राकेश कालिया, सहित हिमाचल प्रदेश के जिला प्रशिक्षण आयुक्त अमन देव तथा जिला उच्च शिक्षा उपनिदेशक जनक सिंह सहित अन्य समाजसेवी तथा बुद्धि जीवी लोगों ने सभी स्काउट एवं गाइड को हर एक्टिविटीज में बढ़िया प्रर्दशन करने तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करने पर बधाई दी है ।
