पठानकोट: इन दिनों जिले में इतने हादसे हो रहे हैं कि अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है। अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि पिछले हफ्ते सीमावर्ती क्षेत्र पाम गांव में एक गाड़ी पेड़ से टकरा गई थी। इससे कार में बैठे हुए लोगों को गंभीर चोटें आई और आज फिर उसी गांव के पास से एक ऐसी घटना सामने आई है यहां पर गांव पाम के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी पेड़ से टकरा गई है। इस दौरान गाड़ी में बैठे हुए 3-4 लोग घायल हो गए हैं।
10 दिन पहले भी हुआ था हादसा
टक्कर इतनी खतरनाक थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से ही क्षतिग्रस्त हो गया। इस बारे में जब मौके पर मौ जूद लोगों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि स्कॉर्पियो गाड़ी असंतुलित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इससे गाड़ी में बैठे तीन-चार लोग घायल हो गए। घायल हुए लोगों को इलाज के लिए एंबुलेंस के जरिए सरकारी अस्पताल नरोट जैमल सिंह में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि लगभग 10 दिन पहले भी इसी जगह पर एक हादसा हुआ था। उस दौरान भी गाड़ी असुंतलित होकर पेड़ से टकरा गई थी। ऐसे में लोगों को ध्यान से गाड़ी चलानी चाहिए ताकि इस तरह के सड़क हादसों से बचा जा पाए।