ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव ललडी में कार की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ललड़ी में कार संख्या( HP72C-1224) के चालक अनिल कुमार निवासी गांव स्तोथर तहसील अम्ब ने स्कूटी संख्या ( HP80-2102 )को टक्कर मार दी जिससे स्कूटी चालक कशमीरी लाल पुत्र मनसा राम निवासी गांव व डा ललड़ी तह0 हरोली जिला ऊना की मृत्यु हो गई । कार चालक अनिल कुमार विरुद्ध पुलिस थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
कार व स्कूटी की टक्कर से स्कूटी चालक की मौत
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -