Punjab Govt AD
HomeBreaking News14 जनवरी तक स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

14 जनवरी तक स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ग्रेटर नोएडाः भीषण ठंड और कोहरे को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर जिले के नर्सरी से आठवीं तक के 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार ने बताया कि घने कोहरे और अत्यधिक ठंड के कारण गौतमबुद्धनगर में संचालित समस्त बोर्ड से मान्यता प्राप्त आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में शुक्रवार को बूंदाबांदी हुई। इससे औद्योगिक नगरी पहाड़ों की तरह ठिठुर गई। शीतलहर और भीषण गलन से लोग परेशान दिखे। यही वजह है कि शनिवार को भी गलन महसूस की जा रही है। बीते मंगलवार से लगातार हालात खराब हो रहे हैं। दिन का पारा लगातार नीचे गिर रहा है।

शुक्रवार को दिन का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। दिन में भीषण गलन रही। बर्फीली हवाओं ने परेशान किया। बंद स्थानों पर गलन की वजह से काम करना मुश्किल हो गया। उंगलियां जाम हो गईं। सुबह हल्के कोहरे की वजह से जरूरी कार्य से निकलने वाले ठिठुरने को मजबूर हुए। दोपहिया पर चलने वालों को मफलर, जैकेट और दस्ताने भी नाकाफी लगे। करीब नौ बजे तक दृश्यता बढ़ी लेकिन आसमान में छाई धुंध लगातार बनी रही। पूरा दिन गलन और सर्दी के सितम में बीता।

रात के तापमान में कोई बदलाव नहीं हैं। यह नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 95 रहा। बीते चार दिन से शहर में कोल्ड-डे-कंडीशन के हालात हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को कोल्ड-डे-कंडीशन का अलर्ट जारी किया है। उसके बाद मौसम साफ होने की संभावना जताई है। घना या बहुत घना कोहरा रहेगा। रविवार को सुबह कोहरा-धुंध के बाद दोपहर में मौसम साफ होने की संभावना रहेगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की वर्षा की संभावना है। तापमान में उतार चढ़ाव होगा। शुक्रवार को 12 बजे ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 328 व नोएडा का 308 के साथ बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -