दून वैली पांवटा साहिब दूसरे तथा शिवालिक सांईस तीसरे स्थान पर रहा
बद्दी/सचिन बैंसल: भारत विकास परिषद की प्रांत (पूर्व)। स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता में शिमला के सरस्वती विद्या मंदिर हिम रश्मी स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दून वैली स्कूल पांवटा दूसरे तथा शिवालिक सांईस स्कूल खरूणी तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में राज्य के छह स्कूलों ने भाग लिया। प्रतियोगिता मे डॉ. भूपेश धीमान, डॉ. जसवाल निर्णायक की भूमिका निभाई।
रविवार को खरूनी स्थित शिवालिंक साईंस स्कूल में भारत विकास परिषद प्रांत (पूर्व) के बैनर तले राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें आईओन हेल्थ केयर बद्दी के एमडी अमन अग्रवाल बतौर मुख्य अथिति रहे। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का अभिप्राय हम अपनी संस्कृति से जुड़े रहे। आने वाली युवा पीढी़ में संस्कार जागृत करना तथा अपनी पुरातन संस्कृति की धरोहर को लकेर उन्हें अवगत कराना है। इस प्रतियोगिता में कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव देवब्रत यादव ने किया। उन्होंने शिवालिक सांईस स्कूल की प्रधानाचार्य समेंथा सैणी को कार्यक्रम कराने के लिए स्कूल भवन उपलब्ध कराने व कार्यक्रम को आयोजन करने के लिए अभार जाताया।
मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर हिम रश्मी स्कूल शिमला प्रथम, दून वैली स्कूल पांवटा साहिब द्वितीय तथा शिवालिक सांईस सकेंडरी स्कूल खरूणी तृतीय स्थान पर पर ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। विजेता टीम प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता पांवटा साहिब में होगी।
इस मौके पर क्षेत्रीय पर्यवेक्षक जीत गोगिया, संयुक्त महासचिव सोमनाथ शर्मा, विरेंद्र सहगल, प्रांतीय महासचिव नरेंद्र खट्टर, कुमारी समैंथा सैणी, प्रांतीय अध्यक्ष अशोक टंडन, वित सचिव नीरज गोयल, संयोजक संस्कार दिनेश गोयल, संयोजक पर्यावरण मुकेश परभाकर, संयोजक दीप आर्य, भारत विकास परिषद के बद्दी शाखा के अध्यक्ष रमन कौशल, नीरज गुप्ता, वाईस प्रिंसीपल विक्रम सिंह, सतीश ठाकुर, सपना, शैलजा, ईशिता मौजूद रहे।