खुरालगढ़, 6 फरवरी 2026: संत समाज ने महान संत Sri Guru Ravidas Maharaj के 649वें प्रकाश पर्व को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाने के लिए किए गए पुख्ता प्रबंधों से प्रभावित होकर मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की सराहना की है।
राज्य स्तरीय समागम के दौरान संगत को संबोधित करते हुए संत निरमल दास जी जोड़े वाले ने कहा कि गुरु रविदास जी साधू संप्रदा सोसाइटी और संपूर्ण संत समाज पंजाब सरकार, विशेषकर मुख्यमंत्री को इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए बधाई देता है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने खुरालगढ़ में चार वर्ष से अधिक समय तक भक्ति कर इस पावन भूमि को धन्य किया था और यह गर्व की बात है कि आज इसी धरती पर उनका 649वां प्रकाश पर्व पूरे सम्मान के साथ मनाया जा रहा है।

डेरा बल्लां से संत प्रदीप दास जी ने कहा कि यह ऐतिहासिक दिन है क्योंकि प्रकाश पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पूरी कैबिनेट और सांसदों के साथ खुरालगढ़ पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र की स्थापना के लिए डेरा बल्लां के निकट 10 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई है, जिसके लिए संत समाज सरकार का आभारी है।
इस अवसर पर वित्त मंत्री Harpal Singh Cheema ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने श्री गुरु रविदास महाराज जी के आगामी 650वें प्रकाश पर्व को भव्य और धार्मिक उत्साह के साथ मनाने के लिए पूरे साल चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है, जिसकी शुरुआत आज से हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों के लिए एक कैबिनेट सब-कमेटी गठित की गई है, जिसकी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।
कैबिनेट मंत्री Tarunpreet Singh Sondh ने संगत का स्वागत करते हुए कहा कि पंजाब सरकार राज्य की समृद्ध विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर Jai Kishan Rodi ने श्री खुरालगढ़ साहिब की पवित्र भूमि से मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह स्थान उनके विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर में स्थित है।
इससे पहले मुख्यमंत्री और पूरी कैबिनेट ने संगत रूप में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के उपरांत सरबत के भले के लिए अरदास की तथा श्री गुरु रविदास महाराज जी के तप-अस्थान पर माथा टेका।