मुंबईः बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के पिता की तबीयत बिगड़ गई। 90 वर्षीय सलीम खान को उपचार के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टाइट सिक्योरिटी के बीच एक्टर पिता से मिलने लीलावती हॉस्टिपल पहुंचे। सलीम खान इंडस्ट्री के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर रहे हैं।
पिता की तबीयत बिगड़ने को लेकर सलमान का काफी चिंतित दिखाई दिए। वहीं इस खबर के बाद फैंस सलीम खान के स्वास्थ्य को लेकर और भी चिंतित हैं। दूसरी ओर एक्टर सलमान खान की बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री, वेटरन एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर सलीम खान को देखने के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल पहुंचे है।
सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की वजह भी स्पष्ट नहीं की गई है। लेकिन सलीम खान के बेटे और सलमान खान अस्पताल में सिक्योरिटी के साथ काले रंग की टी-शर्ट और कैप में नजर आए। इस दौरान वह सुरक्षा कर्मियों से घिरे हुए थे।
सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। 1960 के दशक में फिल्म बारात से करियर शुरू हुआ, लेकिन फिल्मों में उन्हें सीमित और छोटे किरदार ही मिले। लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि एक्टिंग उनकी वास्तविक ताकत नहीं है। इसके बाद उन्होंने लेखन की ओर रुख किया और पटकथा लेखन में कदम रखा।
बता दें कि सलीम खान केवल एक लेखक नहीं, बल्कि बॉलीवुड की एक संस्था हैं। उन्होंने जावेद अख्तर के साथ मिलकर ‘सलीम-जावेद’ की वो प्रतिष्ठित जोड़ी बनाई, जिसने हिंदी सिनेमा को ‘शोले’, ‘दीवार’, ‘जंजीर’ और ‘डॉन’ जैसी कालजयी फिल्में दीं। उन्होंने ही पर्दे पर “एंग्री यंग मैन” के किरदार को जन्म दिया, जिसने अमिताभ बच्चन को सुपरस्टार बनाया।
बॉलीवुड में सलीम खान का योगदान सिर्फ कहानियों तक सीमित नहीं है। उन्होंने ही फिल्म इंडस्ट्री में पटकथा लेखकों के महत्व और उनकी प्रतिष्ठा को बढ़ाया। उनसे पहले लेखकों को वह श्रेय और आर्थिक सम्मान नहीं मिलता था, जिसके वे हकदार थे। आज की पीढ़ी के लेखकों के लिए वे एक प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।