उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर लोकसभा चुनाव में पांचवीं मर्तबा जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने लोगों से आहवान किया कि अनुराग ठाकुर के पक्ष में मतदान कर मोदी जी के हाथों को मजबूत करें। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि भाजपा ने जहां प्रदेश के चारों लोकसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है, लेकिन इसके अल्टा कांग्रेस अभी तक अपने प्रत्याशियों का चयन ही नहीं कर पाई है। मोदी जी की लहर को देखते हुए कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव लडऩे से डर रहे है। कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष स्वयं चुनाव लडऩे से मना कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के पिछले 14 माह के विकास कार्य पूरी तरह से ठप रहे। पिछली भाजपा सरकार के समय शुरु हुए विकास कार्यो को ही कांग्रेस मुक्कमल नहीं करवा पाई है।
ऊना में ही कई भवनों का काम लटका पड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास करवाने में बेशक नाकाम रही है, लेकिन भाजपा सरकार के समय शुरु हुए सरकारी कार्यालयों को बंद करने के लिए इन्हें जरुर याद किया जाएगा। सत्ती ने कहा कि विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस ने लोगों से लुभावने वायदे किए थे, अब लोकसभा चुनावों से पहले भी इन्होंने लोगों को सब्जबाग दिखाएं। लेकिन अब जनता इनके झांसे में आने वाली नहीं है। जनता सब जान चुकी है। प्रदेश की जनता इन्हें आगामी चुनावों में सबक सिखाने के लिए तैयार है। सत्ती ने कहा कि देश में मोदी सरकार लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी और प्रदेश में सभी चारों सीटें जीतेगी।