नई दिल्ली। भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश तख्तापलट से लेकर बंगाल (कोलकाता डॉक्टर केस को लेकर) तक बवाल मचा है और इसी बीच केरल के पलक्कड़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की 3 दिवसीय समन्वय बैठक शुरू हुई है। बैठक का शुभारंभ संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दीप जलाकर किया। बैठक में सभी 32 अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ मंच पर सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी मौजूद रहे। वहीं, केरल में होने वाली इस बैठक के सियासी मायने में भी निकाले जा रहे हैं। शुक्रवार को जब संघ के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर से केरल में ही बैठक क्यों बुलाया गया है का सवाल पूछा गया तो उनका जवाब था- पलक्कड़ सुंदर शहर है, इसलिए हम लोग बैठक कर रहे हैं।
इधर, हालिया लोकसभा में केरल में बीजेपी का खाता खुला है। पार्टी को त्रिशूर सीट पर जीत मिली है। वहीं पार्टी तिरुवनंतपुर सीट पर दूसरे नंबर पर रही। बीजेपी केरल में अब तक चुनाव लड़ती जरूर रही है, लेकिन स्थापना के बाद यह पहली बार है, जब दक्षिण के केरल में बीजेपी का खाता खुला है।