HomePunjabJalandharJalandhar के पड़ोसी जिले में Gun Point पर 15 हजार की लूट,...

Jalandhar के पड़ोसी जिले में Gun Point पर 15 हजार की लूट, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फगवाड़ाः जालंधर के पड़ोसी जिले फगवाड़ा के भुलराई बाईपास से सिटी हार्ट नगर की ओर आते समय व्यक्ति की गन प्वाइंट पर नगदी छीनकर लुटेरे फरार हो गए। हादसा तब हुआ जब एक फेरी लगाने वाले कबाड़िए को पिस्टल के बल पर नौजवान ने रोककर लूट लिया। फेरी लगाने वाले कबाड़िए शौकत ने बताया कि जब वह आ रहा था तो एक नौजवान लड़के ने उसे रोका, उसने पिस्टल दिखाकर उससे नगदी छीन ली।

पीड़ित ने कहा कि लुटेरा उससे 15,000 रुपये लेकर फरार हो गया। मौके पर से गुजर रहे एक राहगीर ने अपनी गाड़ी से उतरकर कबाड़िए की जान बचाने की कोशिश की। जिसके बाद लुटेरा मौके से फरार हो गया। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी में एक नौजवान भागता दिख रहा है। बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -