जालंधरः भगवान वाल्मीकि के प्रकाश पर्व को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्ट प्लान जारी कर दिया है। शोभायात्रा के दौरान सुबह 10 से रात 8 बजे तक शहर के 12 रूट पर वाहनों से जाने की मनाही रहेगी। इनमें भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) से अली मोहल्ला रोड, लवकुश चौक (मिलाप चौक), भगत सिंह चौक, पंजपीर चौक, खिंगरा गेट, अड्डा होशियारपुर चौक, माईं हीरां गेट, शीतला मंदिर मोहल्ला, वाल्मीकि गेट, पटेल चौक, पुरानी सब्जी मंडी चौक रोड शामिल हैं।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
ਜਲੰਧਰ ‘ਚ ਭਗਵਾਨ ਮਹਾਰਿਸ਼ੀ ਵਾਲਮੀਕਿ ਜੀ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਉਤਸਵ: ਸ਼ੋਭਾ ਯਾਤਰਾ 6 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ, ਇਹ ਰਸਤੇ ਰਹਿਣਗੇ ਬੰਦ!

कल (6 अक्टूबर) की दोपहर 2 बजे जालंधर सिटी से धार्मिक संस्थाएं भगवान वाल्मीकि जयंती को लेकर शोभायात्रा निकालेंगी। इसकी तैयारियां चल रही हैं। वाल्मीकि सभाओं ने इससे पहले जालंधर के डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल के साथ मीटिंग की। इसमें डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा था कि पंजाब सरकार की तरफ से 6- 7 अक्तूबर को भगवान वाल्मीकि महाराज के प्रकाशोत्सव समारोहों के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे।
शोभायात्रा दोपहर करीब 2 बजे अली मोहल्ले के प्राचीन मंदिर से शुरू होगी। यहां से भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक), लवकुश चौक, भगत सिंह चौक, पंजपीर चौक, खिंगरा गेट, अड्डा होशियारपुर चौक, माईं हीरां गेट, शीतला मंदिर मोहल्ला, वाल्मीकि गेट, पटेल चौक, सब्जी मंडी चौक, बस्ती अड्डा चौक होते अली मोहल्ला पहुंचेगी। बता दें कि यात्रा के दौरान पुलिस बंदोबस्त करने में जुटी है। अनुमान है कि शोभायात्रा में 10 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे।
डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने लोगों से शोभायात्रा में पूर्ण श्रद्धा और धार्मिक भावना के साथ भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा के दौरान ट्रैफिक के ऑप्शनल रूट, वाहनों की उचित पार्किंग, सुरक्षा, चौराहों की सजावट और अन्य सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।
उन्होंने नगर निगम जालंधर को शोभा यात्रा के रास्तों पर सफाई, समारोह में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोबाइल टॉयलेट्स, पीने का साफ पानी, और फायर टेंडर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी तरह, सेहत विभाग को शोभा यात्रा के दौरान दवाइयों और एम्बुलेंस सहित मेडिकल टीमें तैनात करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, पावरकॉम के अधिकारियों को समारोहों के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तनदेही से निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी को यह सुनिश्चित करना होगा कि शोभा यात्रा में भाग लेने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न आए। उन्होंने कहा कि इस काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
भगवान वाल्मीकि आश्रम शक्ति नगर के चेयरमैन व भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी पंजाब के प्रधान विपन सभ्रवाल ने कहा कि 6 अक्टूबर को महानगर से भव्य शोभायात्रा संत महात्माओं की छत्रछाया में निकाली जाएगी। जोकि दोपहर 2 बजे प्राचीन मन्दिर अली मोहल्ला से संत समाज की अगुआई में निकाली जाएगी। 7 अक्टूबर की रात 8 बजे पवन वाल्मीकि प्रगट दिवस एवं दीपमाला भगवान वाल्मीकि आश्रम शक्ति नगर में की जाएगी।
भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सिटी वाल्मीकि सभा द्वारा विशाल शोभायात्रा 6 अक्टूबर श्री राम चौक कम्पनी बाग से निकल रही है। सिटी वाल्मीकि सभा के प्रधान राजेश भट्टी, चेयरमैन राज कुमार राजू ने बताया कि शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र बनेगी। शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं का प्रचार किया जाएगा।