देवन मोदगिल बने रोट्रेक्ट क्लब के अध्यक्ष
ऊना/सुशील पंडित: रोटरी क्लब ऊना द्वारा लॉर्ड कृष्णा पब्लिक हाई स्कूल कोटला कलां में रोट्रेक्ट क्लब का गठन किया गया। जिसमें देवन मोदगिल को अध्यक्ष चुना गया। ऋषव मनकोटिया का सचिव की जिम्मेवारी दी गई। राघव सैनी को संयुक्त सचिव, वृद्धा को कोषाध्यक्ष, अंशिका मेहरा को सार्जेंट एट आम्र्स, दृष्टि को डायरेक्टर, कल्पना, विध्यांशी, अंशिका सैनी, प्रिया सैनी को डायरेक्टर चुना गया। वंशिका, वंशिका, रमनदीप कौर व विदुषी को सदस्य चुना गया। स्कूल के चेयरमैन शिव कुमार सैनी, मोनिका शर्मा, रमा कुमारी को ऑनरेरी मेंबर नियुक्त किया गया। इसमें अध्यापिका मोनिका शर्मा ने रोटरी के बारे बच्चों को विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने रोटरी क्लब द्वारा की जाने वाली गतिविधियों के बारे में बताया। रोटरी क्लब ऊना के अध्यक्ष यशपाल ठाकुर ने अपने संबोधन में नए अध्यक्ष देवन मोदगिल, सचिव ऋषव मनकोटिया सहित सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि रोट्रेक्ट क्लब के सदस्य होने के नाते क्या-क्या काम करने होते है, इस बारे पूरी जानकारी दी। कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऊना के सदस्य बरजिंद्रजीत सिंह गोल्डी, सचिव रंजीत जसवाल, मोनिका कुमारी सहित स्कूल स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
