सीतापुर : भारतीय स्टेट बैंक के 2 एटीएम मशीनों को देर रात अलग-अलग जगहों पर लुटेरों ने निशाना बनाया। लहरपुर इलाके में बदमाश एटीएम मशीन के शटर का ताला तोड़कर मशीन को उखाड़ ले गए। जबकि सदरपुर इलाके में लुटेरों ने एटीएम मशीन को पिकअप से बांध कर जोर से घसीटा।

जिससे एटीएम मशीन उखड़ गई और शीशे के लगे गेट को तोड़ती हुई बाहर आ गई। गेट टूटने को तेज आवाज से आस पास के लोग जग गए। शोर मचाने लगे। जिससे लुटेरे एटीएम मशीन को बाहर ही छोड़कर फरार हो गए। बैंक कंट्रोल रूम से मिली सूचना के आधार पर पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।