नई दिल्लीः नोएडा में सेक्टर-53 में बाइक सवार बदमाशों ने बाजार से लौट रही महिला के गले से सोने की चेन छीनकर लुटेरे फरार हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। दरअसल, महिला ई-रिक्शा से उतर रही थी कि बाइक पर आए लुटेरे चेन छीनकर फरार हो गए। सेक्टर-24 पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-53 के बी ब्लॉक में रहने वाले अजीत सिंह ने बताया कि उनकी मां राजकुमारी खरीदारी करने के लिए बाजार गई थीं।
दिनदहाड़े महिला से चेन छीनकर बाइक सवार लूटकर लुटेरे फरार #ChainSnatching #DaylightRobbery #BikeBorneLooters #WomenSafetyAlert #PunjabCrimeNews
news:https://t.co/KwqZ866R5S pic.twitter.com/4AhQfMHGbr— Encounter India (@Encounter_India) June 25, 2025
वह ई-रिक्शा पर घर आने के लिए बैठीं हुई थी। जब वह सेक्टर-53 के बी ब्लॉक के सामने ई-रिक्शा से उतर रही थीं, तभी 2 बदमाश पीछा करते हुए आए और मौका पाकर उनकी मां के गले से सोने की चेन झपट ली। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हुए। हालांकि, तब तब बदमाश फरार हो चुके थे। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर कर दी है। सीसीटीवी में कैद चेन स्नैचरों की तस्वीर बता रही हैं कि वे कितने बेखौफ है।
सीसीटीवी में कैद हुई चेन स्नेचिंग की घटना पास के एक घर में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। महिला ई-रिक्शा से अपने घर बी-67 के सामने उतरती है। इस दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश रेकी करते हुए उसके पास से गुजरते हैं, जब महिला ई रिक्शा वाले को पेमेंट कर रही होती, इस दौरान दोनों बाइक सवार पलट के आते हैं और महिला की चेन लूट कर फरार हो जाते हैं। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों का दावा है बदमाशों ने महिला को धक्का देकर नीचे गिराने का भी प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले जा रहे है।
