Punjab Govt
HomePunjabKapurthalaलुटेरों ने Jalandhar के युवक से Gunpoint पर स्कॉर्पियो व मोबाइल-नकदी लूटी

लुटेरों ने Jalandhar के युवक से Gunpoint पर स्कॉर्पियो व मोबाइल-नकदी लूटी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथला। जालंधर-अमृतसर हाईवे पर लुटेरों ने एक युवक से गन दिखाकर उसकी महेंद्रा पिकअप गाड़ी लूट ली। यह घटना देर रात ढिलवां टोल प्लाजा के पास हुई। लुटेरे गाड़ी में लिफ्ट के बहाने सवार हुआ। इसके बाद कुछ दूरी तय करने के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को बंधक बना लिया। लुटेरों ने युवक का मोबाइल, 5 हजार रुपए की नकदी और उसकी गाड़ी लूट ली। इसके बाद उसे सुनसान जगह पर एक पेड़ से बांधकर फरार हो गए।

थाना ढिलवां के SHO रमनदीप कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध लगता है। पुलिस टीम मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, जालंधर के दीप नगर निवासी रविंदर कुमार शाम करीब आठ बजे एक निजी कंपनी की गाड़ी में सामान अमृतसर छोड़कर जालंधर लौट रहा था। ढिलवां टोल प्लाजा पार करने के बाद एक व्यक्ति ने हाथ देकर उसे गाड़ी रुकवाने को कहा और खुद को प्लंबर बताकर सुभानपुर तक लिफ्ट मांगी।

जब वह थोड़ा आगे बढ़ा, तो लिफ्ट लेने वाले के 3-4 साथी गाड़ी में सवार हो गए और पिस्तौल दिखाकर उसे अपहरण कर लिया। पीड़ित ने बताया कि लुटेरे उसे ताजपुर, बामूवाल और माना तलवंडी के रास्ते में ले गए, जहां उसे शॉल से पेड़ से बांधकर लूटपाट की और फिर फरार हो गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -