Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsलुटेरों ने फाइनेंस कंपनी से लूटे 8.30 लाख रुपए, स्टाफ को बाथरुम...

लुटेरों ने फाइनेंस कंपनी से लूटे 8.30 लाख रुपए, स्टाफ को बाथरुम में किया बंद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गया : एक फाइनेंस कंपनी उत्कर्ष प्राइवेट लिमिटेड बैंक से लूट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 8 लाख 30 हजार रुपए की लूट हुई है। 2 बाइक से 4 के करीब लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है। जिस वक्त घटना हुई वहां कोई कस्टमर नहीं था। अपराधियों ने गार्ड और अन्य कर्मचारियों को बाथरुम में बंद कर दिया और काउंटर में रखे रुपए लेकर फरार हो गए। लुटेरे कर्मचारियों के फोन भी साथ ले गए।  फाइनेंस कंपनी के पास ही यशवंत हाई स्कूल में इंटर की परीक्षा चल रही है। परीक्षा की वजह से स्कूल के बाहर लोगों की भीड़ रहती है।

इसके बावजूद भी लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी तब मिली जब एक ग्राहक फाइनेंस कंपनी पहुंचा। वहां उसे बाथरूम से आती आवाज सुनाई दी। स्टाफ दरवाजा खोलने की आवाज लगा रहे थे। दरवाजा खोलने के बाद ही कर्मचारियों ने खिजरसराय पुलिस को लूट की सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जांच-पड़ताल में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने खिजरसराय में नाकेबंदी कर दी है। बताया जा रहा है कि 2 लुटेरे बैंक के बाहर और 2 डकैत बैंक के अंदर थे। 4 में से दो हेलमेट पहने थे और दो नकाब पहने थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -