Punjab Govt
HomeNationalसाजो सामान से लैस होकर ATM लूटने आए लुटेरे, देखें CCTV

साजो सामान से लैस होकर ATM लूटने आए लुटेरे, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोटाः शहर के बोरखेड़ा थाना इलाके में एटीएम की लूट का मामला सामने आया है। इस लूट की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ रही है जिसमें 3 बदमाश एटीएम के अंदर साजो सामान के साथ घुसकर मशीन को काटते दिखाई दे रहे हैं। वारदात के समय बदमाशों ने एटीएम का शटर लगा दिया और तसल्ली से वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी मुताबिक, बदमाशों ने मानपुरा इलाके में बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में सेंध लगाई थी। एटीएम में रखी 16 हजार 800 रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए थे। गुरुवार सुबह चोरी का पता लगा, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड व FSL टीम को मौके पर बुलाया। बैंक अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। शुरुआती जांच में एटीएम में अलार्म होना व सुरक्षा गार्ड नहीं लगा होना सामने आया था।

बाद में सीसीटीवी फुटेज चेक की गई तो उसमें 3 बदमाश आराम से मुंह बांधकर लूट की घटना को अंजाम देते हुए दिखे। लुटेरों ने गैस कटर से एटीएम को काटा और बाद में पैसे लेकर फरार हो गए। इस दौरान वह गैस सिलेंडर वहीं छोड़ गए। बोरखेड़ा थाना सीआई देवेश भारद्वाज ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -