मामला दर्ज ना करने पर पीड़ितों ने थाने के बाहर लगाया धरना
लुधियाना: जालंधर बाईपास फ्लाईओवर पर लुटेरों द्वारा लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। जहां लुटेरे ई-रिक्शा से 8 मार्च को अलसुबह जा रहे थे कि फ्लाईओवर पर 2 बाइक पर सवार 6 लुटेरों ने तेजधार हथियार से हमला करके उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद लुटेरे गहने, फोन और नगदी लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित अनूप ने कहा कि 8 मार्च को बहन की देर रात शादी करने के बाद राशन लेकर ई-रिक्शा से लौट रहे थे। इस दौरान जालंधर बाईपास पर 2 बाइक सवारों ने तेजधार हथियारों से ई-रिक्शा पर हमला कर दिया।
इस दौरान बड़े भाई के गले से सोने की चैन, अंगूठी, 2 फोन लेकर फरार हो गए। इस दौरान दोस्त और भाई पर तेजधार हथियार से हमला करके घायल कर दिया। जाते समय लुटेरे ई-रिक्शा की चाबी साथ लेकर फरार हो गए। आशुतोष पांडेय ने कहा कि रास्ते में 6 बदमाशों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान गहने, 2 फोन और 800 रुपए लेकर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि 8 मार्च की घटना है। वह हाथ कटे होने के चलते उपचार के लिए अस्पाल में चले गए। जिसके बाद पुलिस को घटना की शिकायत दी।
लेकिन घटना के 5 दिन बीत जाने के बाद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इसी को लेकर आज सलेम टाबरी थाने के बाहर बैठकर प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसके बाद अब पुलिस ने घटना स्थल पर जाने का और मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया। पीड़ित ने कहाकि पुलिस यह कहकर मामला दर्ज नहीं कर रही थी कि घटना के दौरान वह उनके पास क्यों नहीं आए। जबकि उनका कहना है कि हाथ कटने के दौरान वह पहले उपचार करवाने जाते या थाने आते। काफी देर हंगामा होने के बाद अब पुलिस ने कुछ समय तक पर्चा दर्ज करने का आश्वासन दिया है। पीड़ित ने घटना को लेकर इंसाफ की गुहार लगाई है।