लुधियाना: महानगर मे लूट और चोरी की वारदाते लगातार सामने आ रही है। तजा मामला ताजपुर रोड से सामने आया है। जहा लुटेरों ने शारब कारोबारी से लूट की है। जानकारी देते हुए शराब कारोबारी मंजीत सिंह बोबी ने बताया कि उसके शराब के ठेके है और वह अपने ठेके से पैसे इकट्ठा कर शिमलापुरी से घर जा रहा था।
जब वह ताजपुर रोड के नजदीक पहुंचा, तो मोटरसाइकिल पर सवार लुटेरो ने उसके कुर्ते की जेब से पैसे निकल लिए। उसके विरोध करने पर गुस्साए लुटेरों ने कुर्ता पूरा ही फाड़ दिया।