HomeHimachalजिला ऊना में पंचायत समिति अध्यक्षों एवं वार्डों की आरक्षण सूची जार

जिला ऊना में पंचायत समिति अध्यक्षों एवं वार्डों की आरक्षण सूची जार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिला में पंचायत समिति अध्यक्षों एवं पंचायत समिति वार्डों का आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि ये पंचायत समिति आरक्षण रोस्टर हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 78 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज(निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 28 के तहत जारी किया गया है।
पंचायत समिति अध्यक्षों और वार्डों का आरक्षण रोस्टर विवरण
उपायुक्त ने बताया कि जिला पंचायत सीमितों के अध्यक्ष पदों के आरक्षण का रोस्टर भी जारी किया गया है। इसमें पंचायत समिति बंगाणा में अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित रहेगा। हरोली पंचायत समिति में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए और अम्ब पंचायत समिति के लिए महिला, गगरेट और ऊना के लिए पंचायत समिति के अध्यक्ष पद के लिए अनारक्षित सीट निर्धारित की गई है। इसके अलावा पंचायत समिति गगरेट के अंतर्गत पंचायत समिति गगरेट में मंदवाड़ा और मरबाड़ी पंचायतों के लिए महिला, पंचायत समिति पिरथीपुर में पिरथीपुर और डंगोह खुर्द पंचायतों के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति सलोह बैरी में जोह और सलोह बैरी पंचायतों के लिए महिला, पंचायत समिति डंगोह खास में अनारक्षित, पंचायत समिति रायपुर में रायपुर और ववेहड़ पंचायत के लिए अनुसूचित जाति महिला, पंचायत समिति भद्रकाली में भद्रकाली, अभयपुर और ब्रह्मपुर पंचायत के लिए अनुसूचित जाति महिला, पंचायत समिति भंजाल अप्पर में अमलैहड़ और भंजला अप्पर के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग, पंचायत समिति भंजाल लोअर में कुनेरन और भंजाल लोअर के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति नकडोह में रामनगर, कैलाश नगर और नकडोह के लिए अनुसूचित जाति महिला, पंचायत समिति गोंदपुर बनेहड़ा लोअर में गोंदपुर बनेहड़ा अप्पर और लोअर के लिए महिला, पंचायत समिति चलेट में चलेट और मवा कोहलां पंचायतों में महिला, पंचायत समिति नंगल जरियालां में नंगल जरियालां और अम्बोआ के लिए महिला, पंचायत समिति दियालों में दियोली और घनारी पंचायत के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, पंचायत समिति संघनेई में संघनेई के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति अम्बोटा में अम्बोटा और चतेहड़ पंचायत के अनुसूचित जाति, पंचायत समिति गगरेट में गगरेट अप्पर और कलोह पंचायत के लिए अनुसूचित जाति, पंचायत समिति बडोह में बडोह और ओयल पंचायत के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति टटेहड़ा में टटेहड़ा और मवां सिंधिया पंचायत के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति कुठेहड़ा जसवालां में कुठेड़ा जसवालां और लोहारली के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति जाडला कोइड़ी में जाडला कोइड़ी, बढे़ड़ा राजपूतां और गुगलैहड़ में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के सीट आरक्षित की गई हैं।

उपमंडल हरोली के अतंर्गत पंचायत समिति वार्ड लोअर पंजावर – 1 में लोअर पंजावर और नंगनोली के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति पंजावर – में पंजावर के लिए सामान्य महिला, पंचायत समिति वार्ड खड्ड – 3 में खड्ड और भैणी खड्ड के लिए अनुसूचित जाति, पंचायत समिति वार्ड पंडोगा – 4 में पंडोगा और पंडोगा लोअर के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग, पंचायत समिति वार्ड ईसुपर – 5 में ईसपुर और ईसुपर टांडा के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति भदसाली – 6 में भदसाली और भदसाली हार के लिए सामान्य महिला, पंचायत समिति वार्ड सलोह – 7 में सलोह के लिए सामान्य महिला, पंचायत समिति वार्ड घालूवाल – 8 में घालूवाल और लोअर बढेड़ा के लिए सामान्य महिला, पंचायत समिति वार्ड बढे़ड़ा – 9 में बढे़ड़ा और कांगड़ में सामान्य महिला, पंचायत समिति वार्ड धर्मपुर – 10 में धर्मपुर, सैंसोवाल और समनाल के लिए सामान्य महिला, पंचायत समिति वार्ड वालीवाल – 11 में वालीवाल और रोड़ा के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग, पंचायत समिति वार्ड हरोली – 12 में हरोली और भदौड़ी के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, पंचायत समिति वार्ड पालकवाह – 13 में पालकवाह, कर्मपुर और चंदपुर के लिए सामान्य महिला, पंचायत समिति वार्ड ललड़ी – 14 में ललड़ी और ललड़ी लोअर के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति वार्ड नंगल खुर्द – 15 में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, पंचायत समिति बाथू वार्ड – 16 में बाथू और बटकलां के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति वार्ड बाथड़ी – 17 में अनुसूचित जाति महिला, पंचायत समिति वार्ड बीटन – 18 में बीटन, जखेवाल और छेत्रां के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति वार्ड गोंदपुर जयचंद – 19 में गोंदपुर जयचंद और सिंगा के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति वार्ड गोंदपुर बुल्ला – 20 में गोंदपुर बुल्ला और भडियारां के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति वार्ड दुलैहड़ – 21 में दुलैहड़ और हीरां नगर के लिए सामान्य महिला, पंचायत समिति वार्ड कुंगडत – 22 में कुंगडत और हीरां के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति वार्ड पोलियां बीत – 23 में पोलियां बीत, मल्लूवाल और कुठारबीत के लिए अनुसूचित जाति महिला, पंचायत समिति वार्ड पूवोबाल – 24 में पूवोबाल और हिलेड़ा बिलना के लिए अनुसूचित जाति वर्ग के लिए सीटें आरक्षित की गई हैं।

उपमंडल बंगाणा के तहत पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र टकोली – 1 में टकोली और चौली के लिए अनारक्षित, सहोरी – 2 में सहोरी और बैरियां के लिए महिला, चौकी खास – 3 में चौकी खास, पल्लियां और बडूही के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, जोल – 4 में अम्बेहड़ा धीरज, कठोह और जोल के लिए अनारक्षित, बोल – 5 में मोमन्यार, बौल, थानाकलां, घुघन और ककराणा के लिए महिला, बल्ह – 6 में बल्ह, छपरोह कलां और बुढवार के लिए अनारक्षित, टांडा – 7 में मंदली, डोहक, टीहरा और टांडा के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग, थहड़ा – 8 में थहड़ा, बल्ह खालसा, चंगर और चुल्हड़ी के लिए अनारक्षित, रायपुर – 9 मे रायपुर, पुरोइयां कलां, दोबड़ और बोहरू के लिए अनुसूचित जाति महिला, धनेत – 10 में धनेत और पलाहटा के लिए महिला, खरियालता – 11 में खरियालता और डीहर के लिए अनुसूचित जाति, अरूलू खास – 12 में अरूलू खास और करमाली के लिए महिला आरक्षित, पिपलू – 13 में पिपलू और सुकडियाल के लिए अनुसूचित जाति महिला, चमियाड़ी – 14 में चमियाड़ी और सिंहाणा के लिए महिला आरक्षण, हटली केसरू – 15 में हटली केसरू और जसाणा के लिए अनुसूचित जाति आरक्षण, धतोल – 16 में डोहगी और धतोल के लिए अनारक्षित, धुंधला – 17 में धुंधला और मलांगड़ के लिए अनुसूचित जाति महिला, लठियाणा – 18 में लठियाणी और तनोह के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, ढियूंगली – 19 में ढियूंगली और बुधान के लिए अनारक्षित सीटें घोषित की गई हैं।

उपमंडल अंब के अंतर्गत पंचायत समिति वार्ड गिंडपुर मलौन में घंगरेट और खरोह के लिए अनुसूचित जाति, पंचायत समिति वार्ड भटेड़ में भटेड़, धर्मशाल महंतां, और धर्मशाल महंतां खास के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति वार्ड नारी (चिंतपूर्णी) में नारी (चिंतपूर्णी), बधमाणा और छपरोह के लिए महिला, पंचायत समिति वार्ड डूहल भटवाला में डूहल भटवाला, ज्वाल और डूहल बंगवालां के लिए अनुसूचित जाति, पंचायत समिति वार्ड लोहारा अप्पर में लोहारा अप्पर, सारड़ा, सिद्ध चलेहड़ और घेबट बेहड़ के लिए महिला, पंचायत समिति वार्ड मुबारिकपुर में मुबारिकपुर और शिवपुर के लिए महिला, पंचायत समिति वार्ड कलरूही में कलरूही, प्रंभ और मंदोली के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति वार्ड लोहारा लोअर में लोहारा लोअर और भगड़ा के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति वार्ड चौआर में चौआर, अंब टिल्ला, सपौरी और कुहाडछन के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति वार्ड मैड़ी खास में मैड़ी खास, राजपुर जस्वां और ज्वार के लिए अनुसूचित जाति महिला,  पंचायत समिति वार्ड त्याई में त्याई, रिपोह मिसरां और पोलियां पुरोहितां के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति वार्ड जबेहड़ में जबेहड़ और सुरी के लिए अनुसूचित जाति महिला, पंचायत समिति वार्ड नैहरी नौरंगा के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति वार्ड कुठेड़ा खैरला में कुठेड़ा खैरला और कटोहड़ खुर्द के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति वार्ड कटोहड़ कलां में कुठियाड़ी, कटोहड़ कलां और बदाऊं के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, पंचायत समिति वार्ड अंदौरा लोअर में अंदौरा अप्प्र और लोअर के लिए महिला, पंचायत समिति वार्ड बेहड़ जस्वां में बेहड़ जस्वां और लडोली के लिए अनुसूचित जाति महिला, पंचायत समिति वार्ड ठठल में नंदपुर और ठठल के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग, पंचायत समिति वार्ड टकारला में टकारला और धंदड़ी के लिए महिला, पंचायत समिति वार्ड दियाड़ा में भैरा, दियाड़ा और दिलवां के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति वार्ड हम्बोली में चुरूडू, हम्बोली और सेरी के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग महिला तथा पंचायत समिति वार्ड धुसाड़ा में स्तोथर और धुसाड़ा के लिए महिला सीट घोषित की गई है। इसके अतिरिक्त उपमंडल ऊना में पंचायत समिति वार्ड पनोह के लिए अनारक्षित, धमांदरी के लिए अनुसूचित जाति महिला, नारी के लिए अनारक्षित, नंगल सलांगड़ी के लिए अनुसूचित जाति, बसाल लोअर के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग, टक्का के लिए महिला, बसोली के लिए अनारक्षित, डंगोली के लिए अनारक्षित, समूरकलां के लिए महिला, चताड़ा के लिए अनारक्षित, बहडाला लोअर के लिए अनुसूचित जाति महिला, झूडोवाल के लिए महिला, देहलां अप्पर महिला, देहलां लोअर अनुसूचित जाति, बनगढ़ के लिए अनुसूचित जाति महिला, भटोली महिला, रायपुर सहोड़ा के लिए अनारक्षित, चडतगढ़ के लिए महिला, नंगड़ा के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, जनकौर के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग, सासन के लिए अनारक्षित, अजौली के लिए अनारक्षित, माजरा के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग महिला तथा पंचायत समिति वार्ड सनोली के लिए महिला सीट निर्धारित की गई हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -