HomeHimachalजिला ऊना में जिला परिषद वार्डों और पंचायत प्रधानों की आरक्षण सूची...

जिला ऊना में जिला परिषद वार्डों और पंचायत प्रधानों की आरक्षण सूची जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित:
ऊना जिला के सभी विकास खंडों के प्रधान पदों, पंचायत समिति के अध्यक्षों और जिला परिषद वार्डों के सदस्यों का रोस्टर जारी कर दिया गया है। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि ये पंचायती निर्वाचन रोस्टर हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 8 तथा 125 पठित पंचायती राज(निर्वाचन) नियम 87 के अंतर्गत जारी किया गया है।
विकास खंडवार रोस्टर का विवरण

उपायुक्त ने बताया कि विकास खंड ऊना के अंतर्गत ग्राम पंचायत सासन, कुरियाला, जखेड़ा, बहडाला लोअर, लम्लेहड़ा और धमांदरी में अनुसूचित जाति महिला के लिए सीट आरक्षित रहेगी। वहीं, ग्राम पंचायत बदोली, चड़तगढ़, झम्बर, फतेहपुर और चलोला में अनुसूचित जाति के लिए सीट घोषित की गई है। ग्राम पंचायत बीनेवाल, उदयपुर, खानपुर और नारी में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए सीट आरक्षित रहेगी। ग्राम पंचायत माजरा, मलूकपुर, बसाल अप्पर और आवादा बराना में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए सीट आरक्षित रहेगी। ग्राम पंचायत बारसड़ा, भड़ोलियां कलां, जनकौर, देहलां लोअर, डंगेहड़ा, रायपुर सहोड़ा, टक्का, बड़साला, अप्पर बहडाला, नंगड़ां, ठाकुरद्वारा, नंगल सलांगड़ी, अजौली, मदनपुर, बडैहर, बरनोह और देहलां अप्पर में महिला सीट आरक्षित की गई है। ग्राम पंचायत डठवाड़ा, डंगोली, सनोली, चताड़ा, भटोली, बसोली, टब्बा, छतरपुर, बटूही, त्यूड़ी, मैहतपुर, समूरकलां, लम्लैहड़ी, लोअर बसाल, झूड़ोवाल, पनोह, सुनेहरा और बनगढ़ में अनारक्षित सीट घोषित की गई है। विकास खंड गगरेट के तहत ग्राम पंचायत चतेहड़, कैलाश नगर, गोंदपुर बनेहड़ा अप्पर, पिरथीपुर, भद्रकाली और गगरेट अप्पर में अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित की गई है। ग्राम पंचायत नकड़ोह, बवेहड़, रायपुर, कुनेरन और डंगोह खास में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण रहेगा।

ग्राम पंचायत गोंदपुर बनेहड़ा लोअर, गुगलैहड़ और लोहारली में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए सीट आरक्षित रहेगी। ग्राम पंचायत भंजाल लोअर, संघनेई और रामगनर में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण रहेगा। अम्बोआ, ब्रह्मपुर, अमलैहड़, गणु मंदवाड़ा, डंगोह खुर्द, टटेहड़ा, सलोह बैरी, मरबाड़ी, बढे़ड़ा राजपूतां, नंगल जरियालां, घनारी और दयोली पंचायतों में महिला सीट आरक्षित रहेगी। वहीं, जोह, चलेट, जाडला कोइड़ी, मवां सिंधियां, भंजाल अप्पर, अभयपुर, ओयल, कलोह, मवां कोहलां, बड़ोह, कुठेड़ा जसवालां और अम्बोटा में अनारक्षित सीट रहेगी। विकास खंड हरोली के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंगड़त, पोलियांबीत, कुठारबीत, खड्ड और समनाल में अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षण रहेगा। वहीं, ग्राम पंचायत पूबोवाल, बाथड़ी, दुलैहड़ और सैंसोवाल में अनुसूचित जाति के लिए सीट आरक्षित की गई है। ग्राम पंचायत हलेड़ा विलना, रोड़ा, भैणी खड्ड और ईसपुर टांडा में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षण रहेगा। ग्राम पंचायत पंडोगा निचला, लोअर ललड़ी और बट कलां में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए सीट आरक्षित रहेगी।

ग्राम पंचायत पालकवाह, हीरा नगर, ललड़ी, बाथू, भदसाली, घालूवाल, छेत्रां, मल्लूवाल, भडियारां, चंदपुर, नगनोली, कर्मपुर, लोअर बढे़ड़ा, पंडोगा और हीरां में महिला सीट आरक्षित रहेगी। वहीं बढे़ड़ा, सलोह, पंजावर, धर्मपुर, सिंगा, नंगल खुर्द, ईसुपर, हरोली, कांगड़, भदसाली हार, लोअर पंजावर, बीटन, गोंदपुर बुल्ला, बालीवाल, भदौड़ी,  गोंदपुर जयचंद और जखेवाल पंचायतों में अनारक्षित सीट घोषित की गई है। विकास खंड अंब के तहत ग्राम पंचायत सारड़ा, लडोली, घेबट बेहड़, खरोह, घंगरेट, धर्मशाला महंतां और मंधोली में अनुसूचित जाति महिला के लिए सीट आरक्षित की गई है। वहीं, ग्राम पंचायत अम्ब टिल्ला, मैड़ी खास, जबेहड़, ज्वार, डूहल भटवालां, ज्वाल और राजपुर जस्वां में अनुसूचित जाति के लिए सीट आरक्षित रहेगी। कुहाड़छन, दिलवां, सेरी, नंदपुर और चुरूडू पंचायतों में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए सीट आरक्षित है। धंदड़ी, शिवपुर, अंदौरा लोअर और बदाऊं पंचायतों में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए रहेगी। भटेड़, गिंडपुर मलौन, सपौरी, सिद्ध चलेट, सूरी, बेहड़ जस्वां, बधमाणा, चौआर, नारी चिंतपूर्णी, दियाड़ा, भगड़ाह, छपरोह, लोहारा अप्पर, कलरूही, कुठेहड़ा खैरलां, पोलियां पुरोहितां और धर्मसाल महंतां खास पंचायतों में महिला सीट निर्धारित की गई है। कठियाड़ी, प्रम्भ, हम्बोली, लोहारा लोअर, भैरा, स्तोथर, रिपोह मिसरां, नैहरी नौरंगा, कठोहड़ कलां, त्याई, टकारला, मुबारिकपुर, कटोहड़ खुर्द, डूहल बंगवालां, ठठल, धुसाड़ा और अंदौरा अप्पर पंचायतों के लिए अनारक्षित सीट घोषित की गई है।

उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुढवार, बौल, थहड़ा, कटोह, टीहरा, जसाणा और लठियाणी में अनुसूचित जाति महिला के लिए सीट आरक्षित रहेगी। वहीं, अरूलू खास, तनोह, चमियाड़ी, ढियूंगली, डोहक, पल्लियां और धुंधला पंचायतों में अनुसूचित जाति के लिए सीट घोषित की गई है। बोहरू, मलांगड़, घुघन ककराणा और बल्ह खालसा पंचायतों में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए सीट आरक्षित रहेगी। खरियालता, बडूही और टांड़ा पंचायतों में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए सीट आरक्षित रहेगी। सिहांणा, पिपलू, हटली केसरू, प्लाहटा, दोबड़, धतोल, चोली, डीहर, चंगर, चुल्हड़ी, सुहारी, बुधान, करमाली और सुकडियाल पंचायतों में महिला सीट आरक्षित रहेगी। छपरोह कलां, टकोली, धनेत, थानाकलां, अम्बेहड़ा धीरज, मोमन्यार, परोईयां कलां, डोहगी, मंदली, जोल, चोकी खास, बैरियां, बल्ह और रायपुर पंचायतों में अनारक्षित सीट घोषित की गई हैं।


जिला परिषद वार्डों का आरक्षण विवरण

इसके अतिरिक्त ऊना जिला में जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत जिला परिषद वार्ड धनेत और कुठेड़ा खैरलां में अनुसूचित जाति महिला के लिए सीट आरक्षित की गई है। वहीं भंजाल लोअर और मुबारिकपुर जिला परिषद वार्ड में अनुसूचित जाति के लिए सीट आरक्षित रहेगी। जिला परिषद वार्ड पंजावर और बाथू में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए सीट आरक्षित रहेगी। वहीं, ठठल जिला परिषद वार्ड में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए सीट आरक्षित है। चताड़ा, रायपुर सहोड़ा, दुलैहड़, लठियाणी और चलेट जिला परिषद वार्डों में महिला सीट रहेगी। हरोली, देहलां अप्पर, सोहारी, टक्का ओर अम्बोटा जिला परिषद वार्डोें में अनारक्षित सीट घोषित की गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -