ऊना/सुशील पंडित : वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में गणतंत्र दिवस मनाया गया, जिसमें किंडरगार्टन के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी शिक्षक तीन रंगों की पोशाक में दिखे और उन्होंने बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे में अवगत करवाया और इसका महत्व समझाया। किंडरगार्टन के सभी बच्चों ने तिरंगा फहराया और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अंजली मैडम ने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय दिवस मनाने से बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत होती है।स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने बच्चों ,अध्यापकों और अभिभावकों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

वशिष्ट पब्लिक स्कूल में मनाया गया गणतंत्र दिवस
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -