ग्रामीणों ने डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को सौंपा ज्ञापन
ऊना/सुशील पंडित: हरौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत सलोह के तीन वार्डो के वाशिंदों ने डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को ज्ञापन सौंपकर अपर सलोह के नाम से नई पंचायत बनाने की मांग की है । प्रतिनिधियों में शामिल रिटायर तहसीलदार एवं कांग्रेस नेता बलदेव सरोआ ने बताया कि ग्राम पंचायत सलोह में की आबादी सात हजार के करीब है। ओर तीन हजार से ज्यादा मतदाता है । जबकि ग्राम के वार्ड नंबर एक ,आठ व नौ की आबादी 3 हजार से ज्यादा है और लगभग 1200 मतदाता है ।
उन्होंने कहा कि इसलिए वार्डो में विकास की गति बढ़ाने के लिए व उचित प्रतिनिधित्व के लिए इन तीन वार्डो की अपर सलोह के नाम से अलग पंचायत बनाई जाए ।उन्होंने इन वार्डो के करीब 200 लोगों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन भी दिया है।जिसमें स्थानीय वार्ड वासियों की अलग पंचायत बनाने की मांग को उठाया गया है । समाजसेवी बलदेव सरोआ ने बताया कि डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को ग्राम पंचायत सलोह की पंचायत को पुनर्गठित कर नई पंचायत अपर सलोह बनाने की अरसे से मांग की जा रही है । रविवार को भी ज्ञापन सौंपकर गुहार लगाई गई है । उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने सकारात्मक कारवाही का आश्वासन दिया है ।
