Punjab Govt AD
HomeChandigarhपेट्रोल और डीजल को लेकर आई राहत भरी खबर, पहुंचा तेल...

पेट्रोल और डीजल को लेकर आई राहत भरी खबर, पहुंचा तेल का टैंकर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ :  रात 11 बजे तेल का पहला टैंकर पहुंच गया। इसके बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। वहीं सिटको ने अपने सभी पेट्रोल पंप से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है कि उनके पास कितनी मात्रा में पेट्रोल उपलब्ध है। विभाग के सेक्टर 17, सेक्टर 9, सेक्टर 38, सेक्टर 56, इंडस्ट्रियल एरिया, धनास और रायपुर कला में पंप है। कल शाम तक अधिकतर पंपों पर भीड़ उमड़ी रही। लेकिन अब हड़ताल खत्म होने के बाद दोबारा से सप्लाई शुरू हो जाएगी।

कल चंडीगढ़ के जिला मजिस्ट्रेट ने दोपहिया और चार पहिया वाहनों पर पेट्रोल में कैंपिंग के आदेश दे दिए थे। इसमें दोपहिया वाहन के लिए 2 लीटर और चार पहिया वाहन के लिए 5 लीटर पेट्रोल की सीमा निर्धारित कर दी थी। आज सप्लाई शुरू होने के बाद जिला मजिस्ट्रेट की तरफ से नए आदेश जारी किए जा सकते हैं। जिसमें इन आदेशों में छूट दी जा सकती है।

मंडी में पहुंचे 8 ट्रक

​​​​​​​​​​​​​​चालकों की हड़ताल का असर सब्जी मंडी में भी देखने को मिला। यहां पर सिर्फ सब्जी वाले सिर्फ आठ ट्रक ही पहुंचे हैं। जबकि सामान्य दिन में 15 से 20 ट्रक तक पहुंचाते हैं। आढ़ती संगठन के प्रधान बृजमोहन ने कहा कि अभी हालात सामान्य है। अब अगर हड़ताल खुल गई है तो कोई दिक्कत नहीं आएगी। अगर यह हड़ताल लंबी चलती तो परेशानी थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -