ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के घड़ोह गांव में सड़क किनारे प्रवासी पेंटर की लाश मिली थी। इस मामले में मृतक के परिजनों ने अजय की हत्या किए जाने की आशंका जताई थी लेकिन इस मामले में कोई उचित कार्रवाई ना होते देख आज मृतक अजय के परिजन और अन्य प्रवासी लोग मामले की उचित जांच किए जाने को लेकर एसपी उना अर्जित सेन ठाकुर से मिले। मृतक के परिजनों के मुताबिक अजय की मौत साधारण मौत नहीं है बल्कि उन्हें शक है कि उस को मौत के घाट उतारा गया है उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच किए जाने को लेकर एसपी उना से गुहार लगाई है और इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
वहीं इस पूरे मामले पर एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने निष्पक्ष जांच किए जाने की बात कही है उन्होंने कहा कि अजय कुमार की मौत के मामले पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। इस मामले में मृतक युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भी खंगाला जा रहा है अगर इसमें कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने का आश्वासन मृतक अजय के परिजनों को दिया गया है।
