चंडीगढ़ः नया फाइनेंशियल एयर शुरू होने पर कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने चंडीगढ़ में लाइव होकर राज्य में हुई इनवेस्टमेंट को लेकर जानकारी दी। इस दौरान उनके साथ जोगिंदरा ग्रुप के सीएमडी आदर्श गर्ग और डायरेक्टर निमित गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।
संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि वह फाइनेंशियल एयर की पहली इनवेस्टमेंट मंडी गोबिंदरगढ़ से शुरू करने जा रहे हैं जो 1100 करोड़ रुपए की जोगिंदरा ग्रुप के लिए की जा रही है। जोगिंदरा ग्रुप का स्टील प्लांट है और इस एक्सपेंशन के साथ 5 हजार करोड़ उनकी स्ट्रेंथ हो जाएगी। इस इनवेस्टमेंट का कुछ हिस्सा स्टील प्लांट और कुछ हिस्सा रिन्यूबल एनर्जी के लिए किया जाएगा। उन्होंने जोगिंदरा ग्रुप का धन्यावाद किया कि उन्होंने राज्य में इस तरह की एक्सपेंशन को यहां स्टार्ट किया। इसी के साथ उन्होंने बताया कि फाइनेंशियल एयर के खत्म होने तक 60 हजार 671 करोड़ रुपए इनवेस्टमेंट आई है जो पंजाब में पहले कभी नहीं आई जिसके चलते पंजाब सरकार ने इनवेस्टमेंट के मामले में पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वहीं अब जोगिंदरा ग्रुप की इनवेस्टमेंट से राज्य में इनवेस्टमेंट की बढ़िया शुरुआत हुई है।
इस दौरान संबोधित करते हुए जोगिंदरा ग्रुप के सीएमडी आदर्श गर्ग ने बताया कि जो सरकार ने नई इनवेस्टमेंट पॉलिसी लान्च की है, उसने इंडस्ट्री में जान डाल दी है। इसी के चलते उन्होंने पंजाब में ही इनवेस्टमेंट करने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्टील प्लांट की तरक्की में थोड़ी कमी आ गई थी, लेकिन अब जब से मान सरकार आई है, उन्हें लग रहा है कि स्टील प्लांट फिर से नई बुलंदियों पर खड़ा होगा।