Punjab Govt AD
HomeHimachalई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों के बनाए जाएंगे राशन कार्ड

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों के बनाए जाएंगे राशन कार्ड

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/ सुशील पंडित: जिला में ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों के राशन कार्ड बनाए जाएंगे। जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ऊना राजीव शर्मा ने बताया कि ऐसे श्रमिक जिनका देश में कहीं पर भी राशन कार्ड नहीं है तथा वे ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत हैं, उनके राशन कार्ड बनाए जाएंगे। राशन कार्ड बनाने के लिए ई-श्रम पंजीकरण प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिक अपना राशन कार्ड बनाने के लिए पंचायत क्षेत्र में संबंधित पंचायत सचिव/सहायक तथा शहरी क्षेत्र में संबंधित निरीक्षक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, जिला ऊना में किसी भी कार्य दिवस में जाकर अपना राशन कार्ड बना सकतें है।

इस संबंध में किसी भी अन्य जानकारी के लिए जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, जिला ऊना के दूरभाष नम्बर 01975-226016 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त खण्ड स्तर पर राशन कार्ड की जानकारी या राशन कार्ड बनाने के लिए पंचायत स्तर पर संबंधित पंचायत सचिव से तथा शहरी क्षेत्र में निरीक्षक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, जिला ऊना से संपर्क कर सकते हैं। खंड ऊना के लिए निरीक्षक रजनी कालिया मोबाईल नम्बर 7876089019, खंड बंगाणा के लिए निरीक्षक नरेश कुमार, मोबाईल नम्बर 8219486915, हरोली खंड के लिए निरीक्षक दीपक शर्मा मोबाईल नम्बर 8627908080, गगरेट खंड के लिए सुरिन्द्र सिंह मोबाईल नम्बर 9816431183 और खंड अम्ब के लिए निरीक्षक सरोज कुमार, मोबाईल नम्बर 9459527954 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -