Rashmika and Vijay Deverakonda wedding News: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को लेकर लंबे समय से शादी की खबरें सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट गलियारों में चर्चा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अब एक बार फिर उनकी शादी को लेकर नई अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है।
उदयपुर से वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में सोशल मीडिया पर उदयपुर से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो राजस्थान के प्रसिद्ध सिटी पैलेस उदयपुर का बताया जा रहा है। वीडियो में दो लड़कियां नजर आ रही हैं, जो यह दावा कर रही हैं कि इसी जगह पर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी होने वाली है।
A viral video on X claims that Rashmika Mandanna & Vijay Deverakonda are getting married on 2nd Feb, with reports of a luxury hotel wedding and ₹50+ crore spent only on decoration.
The girls in the video are “revealing” these details, but there is NO official confirmation yet… pic.twitter.com/wrz40t9Cvf— Ravi Chaudhary (@BURN4DESIRE1) January 31, 2026
लड़कियां यह भी कहती हैं कि शादी कल यानी 2 फरवरी को होगी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सिटी पैलेस में बड़े स्तर पर सजावट की जा रही है, जिससे लोगों को शक और गहरा हो गया है कि यहां कोई बड़ा आयोजन होने वाला है।
पहले फरवरी के आखिर की तारीख आई थी सामने
इससे पहले दिसंबर महीने में एचटी सिटी की एक रिपोर्ट सामने आई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी 2026 को शादी करने वाले थे। बताया गया था कि कपल ने शादी के लिए राजस्थान के उदयपुर में एक शाही और ऐतिहासिक महल को चुना है।
खबरों में यह भी कहा गया था कि यह शादी बेहद प्राइवेट होगी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।
अब 2 फरवरी की शादी का दावा, लेकिन पुष्टि नहीं
अब जो नया वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दावा किया जा रहा है कि शादी 26 फरवरी नहीं बल्कि 2 फरवरी को ही होने वाली है। हालांकि, इन सभी खबरों और वायरल दावों पर अब तक न तो रश्मिका मंदाना और न ही विजय देवरकोंडा की टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया है। ऐसे में फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि यह खबर सच है या सिर्फ एक अफवाह।
करियर में व्यस्त हैं विजय और रश्मिका
अगर दोनों सितारों के करियर की बात करें तो विजय देवरकोंडा पिछले साल फिल्म ‘किंगडम’ में नजर आए थे। वहीं रश्मिका मंदाना भी साल 2025 में साउथ फिल्म ‘गर्लफ्रेंड’ में दिखाई दी थीं।
आने वाले समय में बड़े प्रोजेक्ट्स
इस साल दोनों कलाकारों के पास बड़े और अहम प्रोजेक्ट्स हैं। रश्मिका मंदाना बॉलीवुड फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में नजर आएंगी। वहीं विजय देवरकोंडा जल्द ही फिल्म ‘राणाबली’ में दिखाई देंगे।
