पंचकूला: मशहूर रैपर बादशाह का टटीरी गाने पर विवाद थमता हुआ नहीं दिख रहा। इस मामले को लेकर हरियाणा राज्य महिला आयोग सख्त है। वहीं साइबर थाना पंचकूला में भी मामला दर्ज किया गया है। इस पूरे मामले को लेकर रैपर बादशाह ने अपने ऊपर शिकंजा करते देखा। कल देर रात पंचकूला सेक्टर-20 साइबर थाना पहुंचकर अपने बयान दर्ज करवाएं है।
हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि विवादित गाने टटीरी को लेकर राज्य महिला आयोग के द्वारा गायक बादशाह को नोटिस भेजा गया था। 13 मार्च को पेश होने के लिए कहा था लेकिन वह पेश नहीं हुए। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ने कहा कि बादशाह कल पंचकूला के साइबर थाने में अपने बयान दर्ज करवाने के लिए पहुंचे थे।
अपने बयान दरवाजा दर्ज करवाई जिसके बाद उन्हें हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। उन्होंने कहा कि यदि वह कमिशनर के सामने आ जाता तो थाने नहीं आना पड़ता। इस मामले में आगे भी सुनवाई होगी और उन्हें अपने बयान दर्ज करवाने के लिए आना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस्तेमाल अपने गाने में घटिया शब्द इस्तेमाल किए गए।
उसने माफी भी मांगी लेकिन वह तरीका सही नहीं था। महिला आयोग ने संबद्ध किया जिस पर वह मौजूद नहीं हुआ कि महिला आयोग में नहीं आया तो थाने में आना पड़ा और उसके बाद उसे जमानत मिली। उन्होंने कहा कि इससे अच्छा वह 13 तारीख को महिला आयोग के सामने पेश होते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को कहते हैं कि इस तरह के शब्द इस्तेमाल और महिला को आघात करना बंद करें।
नहीं तो अन्यथा उन्हें महिला आयोग और थाने का सामना करना होगा।
