HomePanchkulaराष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हुए Rapper Badshah, कोर्ट में मांगी...

राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हुए Rapper Badshah, कोर्ट में मांगी माफी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः सिंगर और रैपर बादशाह ‘टटीरी’ गाने को लेकर विवादों में चल रहे है। वहीं आज रैपर बादशाह राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुए, जहां उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग से माफी मांगी है। बादशाह आज राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के दफ्तर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने विवादित गाने के मामले में लिखित में माफी मांगी है और राष्ट्रीय महिला आयोग को भरोसा दिलाया है कि वो भविष्य में इस तरह की गलती नहीं दोहराएंगे। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि वो महिलाओं के उत्थान में काम करेंगे और 50 जरूरतमंद छात्रों का सारा खर्च भी उठाएंगे।

वहीं कोर्ट में माफी मांग रैपर बादशाह ने कहा कि वह अब ‘टटीरी’ जैसा गाना नहीं बनाएंगे और वह 50 बच्चियों को पढ़ाएंगे। मामले की जानकारी देते हुए बादशाह के वकील अक्षय दहिया ने बताया कि बादशाह की तरफ से आयोग को माफीनामा सौंपा गया है। बादशाह 50 बच्चियों की शिक्षा को स्पॉन्सर करेंगे और उनके लिए फंड जुटाने में भी मदद करेंगे। भविष्य में ऐसी गलती कभी नहीं दोहराई जाएगी। टटीरी गाने पर हुए विवाद को लेकर वह महिला आयोग पहुंचे थे। वकील अक्षय दहिया ने मीडिया से बातचीत की।

इस दौरान उन्होंने बताया कि आज हमारे क्लाइंट बादशाह को राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोटिस देकर बुलाया था, जिसके बाद वह यहां पहुंचे हैं। उन्होंने यहां आकर माफी मांगी है और कहा है कि आगे से ऐसा कोई भी विवादित गाना नहीं गाएंगे, जो महिलाओं को ठेस पहुंचाता हो। साथ ही हम लोग पहले से ही महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करते हैं और अब हम एक ऐसा गाना बनाएंगे, जो महिला सशक्तिकरण पर आधारित होगा। इस तरह उन्होंने माफी मांगी। बता दें कि ‘टटीरी’ गाने में अमर्यादित लिरिक्स के कारण रैपर बादशाह विवादों में फंसे हुए हैं। उन पर पहले ही एफआईआर दर्ज है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -