Punjab Govt Advertisement
HomeBreaking Newsजॉब दिलाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, चाकू की नोक पर की...

जॉब दिलाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, चाकू की नोक पर की दरिंदगी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चूरू: राजस्थान के चूरू जिले की एक घटना सामने आ रही है जहां एक पटवारी ने श्रीगंगानगर जिले के एक कस्बे की 24 वर्षीय विवाहित महिला को अपनी हवस का शिकार बना डाला। पटवारी ने महिला को चूरू में जॉब दिलवाने का झांसा देकर यहां बुला लिया और फिर 30 नवम्बर की रात को शराब के नशे में चाकू की नोक पर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने गुरूवार शाम को महिला थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला थाना पुलिस ने आईपीसी की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला थाना सीआई सुखराम चोटिया ने बताया कि पीड़िता ने रिपोर्ट दी कि आज से तीन दिन पहले जब वह अपने घर पर थी तो अपने रिश्तेदार को फोन लगा रही थी। गलती से दूसरे नम्बर पर फोन लग गया, इस पर उसने माफी मांगते हुए फोन काट दिया. इसके कुछ समय बाद ही उसके व्हाट्सएप नम्बर पर फोन आया, जिसने अपना परिचय चूरू के एक पटवारी रामनिवास ​के रूप में दिया। रामनिवास ने उससे कहा कि वह उसे चूरू में जॉब लगा देगा. काम करने की जरूरत के चलते वह रामनिवास से बात करने लगी, 30 नवम्बर 2022 को रामनिवास ने उसे चूरू आने के लिए कहा तो वह इसी दिन दोपहर में चूरू आ गई. जब उसने रामनिवास को फोन किया तो वहां आने का कहता रहा. इस तरह वह शाम करीब 6 बजे उसके पास आया.  जब महिला ने रामनिवास से जॉब के बारे में बात की तो उसने मुझे कहा कि वह कल जॉब करने की जगह दिखाकर लायेगा। रामनिवास शाम 7 बजे के करीब उसको अपने घर ले गया, जहां वह अपनी मां के साथ रहता है।

पीड़िता ने बताया कि रात करीब दस बजे रामनिवास उसके पास आया और उसके कपड़े उतारने लगा। जब महिला ने विरोध किया तो उसने चाकू दिखाया और बोला कि हल्ला किया तो जान से मार देगा। चाकू देखकर वह डर गयी और जब हल्ला करने का प्रयास किया तो उसने मुंह बंद कर दिया और जबरदस्ती शराब के नशे में उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद उसने कहा कि चूपचाप अपने घर चली जाना, यदि किसी को इस घटना के बारे में बताया तो जान से मार देगा। इसके बाद आरोपी उसे अपनी गाड़ी से फतेहपुर सडक पर अकेली को छोड़ा आया। जहां रातभर सडकों पर भटकने के बाद चूरू महिला थाने पहुंची।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -