मनोरंजन: तेलुगु सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना एक बार फिर से माता-पिता बन गए हैं। उपासना ने 31 जनवरी को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। एक बेटा और बेटी को जन्म दिया है। चिरंजीवी ने ये खुशखबरी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की है। इसी बीच एक्टर को हैदराबाद के अपोलो अस्पताल के बाहर देखा गया। उनके साथ उनकी 2 साल की बेटी क्लिन कारा भी दिखी हालांकि अस्पताल के बाहर भीड़ ने उन्हें घेर लिया।
इससे उनके लिए अंदर जाना मुश्किल हो गया। राम चरण के आस-पास इतनी भीड़ थी कि एक्टर को कार से उतरकर अस्पताल के अंदर तक जाना भी मुश्किल रहा था। राम चरण बेटी को पकड़कर भीड़ को हाथ से हटाते हुए अंदर बढ़ते दिखे।
अस्पताल पहुंचने के बाद रामचरण ने अपनी पत्नी उपासना के साथ एक ज्वाइंट पोस्ट में सोशल मीडिया पर अपने जुड़वा बच्चों के जन्म की घोषणा की। इस तस्वीर में उपासना का बेबी बंप भी नजर आ रहा है और साथ में उनके दो कुत्ते भी दिख रहे हैं।
फैंस का किया धन्यवाद
रामचरण ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि – ‘यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमें एक बेटा और एक बेटी का आशीर्वाद मिला है। दो बेटियां और एक बेटा पाकर हम बेहद खुश हैं। हमारे जीवन की महिलाएं हमारी सबसे बड़ी ताकत है। मैं अपने सभी प्रशंसकों, परिवारों और शुभचिंतकों का बहुत आभारी हूं जिन्होंने हर पल हमारा साथ दिया और हमारा समर्थन किया। अपनी खुशी जाहिर करते हुए राम चरण ने कहा कि – तीन बच्चों का पिता बनने के लिए बहुत बड़ी खुशी की बात है। मैं अपने सभी फैंस, परिवार वालों और शुभचिंतकों का दिल से धन्यवाद करता हूं जिन्होंने हर कदम पर हमारा साथ दिया है’।
दादा बनकर चिरंजीवी भी हुए खुश
राम चरण के पिता और मेगास्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने लिखा कि – ‘बहुत खुशी और आभार के साथ हम यह बताते हुए एक्साइटेड हैं कि राम चरण और उपासना को जुड़वा बच्चों को आशीर्वाद मिलता है। एक बेटा और एक बेटी मां और दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। हमारे परिवार में इन नन्हें मेहमानों का स्वागत करना हमारे लिए एक सुखद और दिव्य आशीर्वाद के जैसा है। हम सभी को दुआओं, प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद करते हैं। चिरंजीवी और सुरेखा’।
