Loading...
HomePunjabPunjab News: ज्ञानी रघबीर सिंह को लेकर दमदमी टकसाल के ज्ञानी Ram...

Punjab News: ज्ञानी रघबीर सिंह को लेकर दमदमी टकसाल के ज्ञानी Ram Singh का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः एसजीपीसी और सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रहे विवाद को लेकर अमृतसर के संत विहार से दमदमी टकसाल के ज्ञानी राम सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए दमदमी टकसाल ज्ञानी राम सिंह ने ज्ञानी रघबीर सिंह द्वारा हाल के दिनों में दिए जा रहे बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और धार्मिक पदों से जुड़े मुद्दे कोई नए नहीं हैं, बल्कि लंबे समय से चले आ रहे हैं। ज्ञानी राम सिंह ने कहा कि दरबार साहिब में सिंह साहिब का पद अत्यंत पवित्र है और सिख पंथ में इसका विशेष सम्मान है।

उन्होंने बताया कि स्वयं उन्हें गुरु रामदास जी ने 11 वर्षों तक सेवा का सौभाग्य दिया। जब उन्हें सेवा से हटाया गया तो कई लोगों ने अदालत जाने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने कभी भी संस्था की बदनामी नहीं की। ज्ञानी राम सिंह ने कहा कि ज्ञानी रघबीर सिंह ने हेड ग्रंथी और श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के रूप में लंबे समय तक सेवाएं निभाई हैं। ऐसे में यदि कोई त्रुटियां या मुद्दे थे, तो उन्हें पद पर रहते हुए ही कौम के सामने लाना चाहिए था, चाहे इसके लिए पद क्यों न छोड़ना पड़ता। उन्होंने कहा कि आज पद से हटने के बाद सभी मुद्दों का सामने आना दुखद है। 328 सरूपों, बंदी सिंहों और अन्य प्रशासनिक समस्याएं पहले भी मौजूद थीं।

यदि उस समय सच्चाई की आवाज़ उठाई जाती, तो कौम में सम्मान और बढ़ता। उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक पदों पर बैठे व्यक्तियों को संगत द्वारा दिया गया दशवंध और माया गुरु के खजाने में जमा कराना उनका कर्तव्य है। उनके समय में केवल वेतन मिलता था; बाहर जाने या अन्य लाभ लेने की प्रवृत्ति नहीं थी, जो पिछले कुछ वर्षों में बढ़ी है। उन्होंने कहा कि पद आते-जाते रहते हैं, सेवा स्थायी नहीं होती, लेकिन पद की मर्यादा और सम्मान हमेशा बना रहना चाहिए। आपसी बयानबाज़ी से इस सम्मान को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page