हवन यज्ञ डालकर एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने सुख समृद्धि की कामना
ऊना/सुशील पंडित: चैत्र नवरात्र के तहत रामनवमी को लेकर आज प्रदेश भर में त्यौहार का माहौल रहा। इसी कड़ी में उना जिला में भी हिमाचल पुलिस द्वारा पुलिस लाइन झलेड़ा स्थित माता के मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें ऊना पुलिस द्वारा हवन यज्ञ करवाया गया। इस हवन यज्ञ में एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया, डीएसपी अजय ठाकुर शामिल हुए और उन्होंने इस हवन यज्ञ में आहुति डालकर कंजक पूजन किया।

इस दौरान महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन कर माता का गुणगान भी किया गया उन्होंने इस यज्ञ में सुख समृद्धि की कामना की। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया की रामनवमी के मौके पर पुलिस लाइन झलेड़ा स्थित माता के मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया है। इस मंदिर में लोगों की अटूट आस्था है जिसको देखते हुए पुलिस द्वारा रामनवमी के दिन भंडारे का आयोजन किया गया है। बड़ी संख्या में इस भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया है
