HomeBreaking Newsराम जानकी मंदिर को मिली बम से उड़ाने की धमकी

राम जानकी मंदिर को मिली बम से उड़ाने की धमकी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कानपुर :  राम जानकी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मंदिर की देखरेख करने वाले भाजपा नेता और ट्रस्टी को भी हत्या करने की चेतावनी मिली है। एक पोस्टर मंदिर पर चस्पा किया गया है। कुछ पोस्टर मंदिर की दीवार पर लगे थे, कुछ जमीन पर बिखरे हुए थे। एलआईयू और पुलिस टीम ने ये पोस्टर अपने कब्जे में लिए हैं। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। बता दें कि यह मंदिर मेस्टन रोड पर है। राधा कृष्ण बीच वाला मंदिर में रविवार सुबह एक पोस्टर चस्पा मिला था। इसमें मंदिर के ट्रस्टी रोहित साहू को धमकी दी गई है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन मंदिर पर बड़ा आयोजन किया गया था। रोहित ने डीजे लगवाने के साथ ही मंदिर की साज-सज्जा और बड़े स्तर पर पूजा पाठ कराया था। धमकी का पोस्टर सामने आने की सूचना मिलते ही रविवार सुबह डीसीपी पूर्वी तेज स्वरूप सिंह और कोतवाली थाने की पुलिस ने जांच पड़ताल की। रोहित साहू ने तहरीर दी। पुलिस ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मंदिर को बम से उड़ाने और भाजपा नेता को हत्या की धमकी देने रिपोर्ट दर्ज की है। ‘रोहित साहू बेटा अब पानी सिर से ऊपर गुजर चुका है।

हमारी बाबरी मस्जिद को तोड़कर जो तुम लोगों ने मंदिर बनाया, हम लोगों के दिल को दुखा रहे हो, जश्न मना रहे हो। आज तक इस मंदिर में कभी इतनी बड़ी पूजा नहीं हुई है। हम लोगों को जलाने के लिए पूजा आरती जो सब तुम कर रहे हो न। भाजपा सरकार की वजह से बचे हुए थे, लेकिन अब हम लोग और बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारे मुसलमान भाइयों के दिलों को ठेस पहुंची है, इसका बदला हम जरूर लेंगे।मुस्लिम एरिया से गुजर कर जाता है तू अब देख तेरे साथ क्या करते हैं। तू अभी जानता नहीं है, हम लोगों को बहुत पूजा और आरती करने का शौक है, तेरा निकलना घर से दूभर कर देंगे। हम लोगों ने बहुत बड़े-बड़े कांड किए हैं। तू इस दुनिया में नहीं रहेगा तो पूजा क्या करेगा। देख तेरी ऐसी सेटिंग लगाता हूं कि तू सीधा ऊपर जाएगा। मेरे पास गोलियां और कट्‌टों की कमी नहीं है। न बम की कमी है। तुझे क्या तेरे पूरे खानदान को मिटाकर रख देंगे।

पटाखे छुटा रहे हो खुशियां मना रहे हो, हम लोगों को जला रहे हो। जोर-जोर से स्पीकर बजा रहे हो हमारे मस्जिदों में अजान हो रही है और तुम भजन बजा रहे हो। अब बर्दाश्त नहीं करेंगे। तू बेटा बच के रहना तुझे तो नहीं छोड़ेंगे। बहुत बड़ा मंदिर का ट्रस्टी बना है न। तेरा मंदिर रहेगा न तू रहेगा। पूरा मंदिर बम से उड़ा दूंगा।’ डीसीपी पूर्वी तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि ये मंदिर जहां पर मौजूद है, वहां पर मिश्रित आबादी रहती है। एक तरफ हिन्दू और दूसरी तरफ दूसरे समुदाय के लोग हैं। इसी इलाके से कई बार दंगा-फसाद हो चुका है। इसे देखते हुए पुलिस और एलआईयू पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं। सीसीटीवी से पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही धमकी देने वाले को अरेस्ट करके जेल भेजा जाएगा। दोनों समुदाय के लोगों के साथ जल्द ही एक बैठक करके सद्भावना की अपील की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -