Punjab Govt AD
HomeEntertainmentRakul Preet Singh Birthday: खूबसूरती और टैलेंट का परफेक्ट मेल हैं रकुल,...

Rakul Preet Singh Birthday: खूबसूरती और टैलेंट का परफेक्ट मेल हैं रकुल, पढ़ाई पूरी करने से पहले ही मॉडलिंग की दुनिया में रखा पैर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह आज 34 वर्ष की हो गयीं। रकुल प्रीत सिंह का जन्म 10 अक्टूबर 1990 को पंजाबी परिवार में दिल्ली में हुआ था। उनके पिता आर्मी ऑफिसर थे। रकुल प्रीत सिंह की स्कूलिंग आर्मी पब्लिक स्कूल, धौला कुआं हुई। इसके बाद उन्होंने जीसस एंड मैरी कॉलेज, दिल्ली विश्‍वविद्यालय में अध्ययन किया। उन्होंने पढ़ाई पूरी करने से पहले ही 18 वर्ष की आयु में मॉडल के रूप में अपना सफर शुरू कर दिया था। कॉलेज के दिनों में नेशनल लेवल गोल्फ प्लेयर रह चुकीं रकुल ने स्पोर्ट्स छोड़ एक्टिंग और मॉडलिंग में पहचान बनाने का फैसला किया।

रकुल प्रीत सिंह ने वर्ष 2009 में कन्नड़ फिल्म ‘गिल्ली’ से अपने अभिनय की शुरुआत की। तेलुगु भाषा पर अपनी अच्छी पकड़ की वजह से उन्होंने वेंकटाद्री एक्सप्रेस (2013) और करंट थीगा (2014) जैसी तेलुगु फिल्मों में भी काम किया। रकुल प्रीत सिंह ने म्यूजिकल हिट यारियां (2014) से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। तब से लेकर अब तक, उन्होंने कई हिंदी फिल्मों की, जिसमें दे दे प्यार दे (2019), मरजावां (2019), थैंक गॉड (2022), और छतरीवाली (2023) का नाम शामिल है। इन फिल्मों में उनकी वर्सेटिलिटी और टैलेंट को पेश किया गया है। रकुल प्रीत सिंह अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं, वह फिटनेस पसंद करती हैं और एक एंटरप्रेन्योर भी हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -