मनोरंजन: मशहूर एक्टर राजपाल यादव इन दिनों सालों पुराने चेक बाउंस मामले में घिरे हुए हैं। एक्टर पर 9 करोड़ का कर्ज है। आज दिल्ली हाईकोर्ट में राजपाल की अंतरिम जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई है। फाइनली उनके लिए राहत की खबर आई है। 11 दिन बाद राजपाल तिहाड़ जेल से बाहर आ सकेंगे। एक्टर को 18 मार्च तक अंतरिम जमानत मिली है। अब वो भतीजी की शादी में शाहजहांपुर में शामिल हो पाएंगे।
Read In Punjabi : https://encounternewspaper.com/india/big-relief-for-rajpal-yadav-in-cheque-bounce-case-interim-bail-granted-by-delhi-high-court/
राजपाल को मिली बेल
एक्टर के वकील ने जानकारी देते हुए कहा कि – उन्होंने 1.5 करोड़ का डीडी जमा कर दिया है। कोर्ट ने पासपोर्ट सरेंडर करने का आदेश दिया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी। बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत के लिए राजपाल यादव के वकील को दोपहर 3 बजे तक 1.5 करोड़ का डिमांड ड्राफ्ट जमा करने का समय दिया था। कोर्ट ने कहा था कि यदि 3 बजे तक डिमांड ड्राफ्ट जमा हो गया तो उन्हें रिहा कर दिया जाएगा। यदि नहीं जमा हुआ तो मामला कल सुबह 17 फरवरी को सुनाया जाएगा।
कोर्ट ने लगाई फटकार
दिल्ली हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान राजपाल को फटकार लगाई थी। कोर्ट का यह कहना था कि एक्टर ने इतनी मोहलतों के बाद भी कर्ज नहीं चुकाया है। राजपाल के वकील की ओर से दी गई सारी दलीलों को कोर्ट ने बेबुनियाद बताया था। राजपाल ने अफनी सजा को रद्द करने की मांग भी की थी। उनकी इस डिमांड पर अब कोर्ट का यह कहना था कि जब वो पहले ही कुबूल कर चुके हैं कि उन्होंने कर्ज लिया था फिर माफी कैसी। उन्हें पैसे चुकाने के 25-30 मौके दिए गए इसके बावजूद भी वो पैसा नहीं दे पाए। अब क्यों सजा को रोकने के लिए कह रहे हैं?
कोर्ट ने राजपाल को खरी-खरी सुनाते हुए यह कहा दिया था कि वो जेल में कोर्ट के आदेश के कारण से नहीं बल्कि अपनी हरकतों के कारण से हैं। वकील के अनुसार, कर्ज की 3 करोड़ से ज्यादा की रकम भी दी जा चुकी है। याचिकाकर्ता को 2.10 करोड़ रुपये जमा करने हैं।
ये है पूरा मामला
राजपाल यादव का यह केस साल 2010 का है। एक्टर पर इस समय करोड़ों का कर्ज है। दरअसल उन्होंने डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म अता पता लापता बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये लिए थे परंतु फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई। फिल्म फ्लॉप होने के कारण एक्टर को भारी नुकसान झेलना पड़ा वो लिए हुए पैसे भी नहीं दे पाए। उन्होंने कई चेक भी दिए पर वो सभी बाउंस हो गए। ऐसे में एक्टर पर लीगल एक्शन लिया गया। राजपाल का लोन अब 9 करोड़ तक पहुंच चुका है। इसी केस में वो जेल में बंद थे जिसके बाद उन्हें अब जमानत मिल गई है हालांकि उनकी मदद के लिए कई बॉलीवुड सितारों ने हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन, सोनू सूद समेत कई कलाकारों ने राजपाल की मदद करने का वादा किया है।