Punjab Govt AD
HomeEntertainmentRadhika Merchant ने भी Enjoy की थी ननद की शादी, 23 साल...

Radhika Merchant ने भी Enjoy की थी ननद की शादी, 23 साल की उम्र में दिख रही थी मासूम और गॉर्जियस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबईः राधिका मर्चेंट भले ही हाल ही में अनंत अंबानी से शादी करके अंबानी परिवार की बहू बनी हों और काफी लाइमलाइट में आई हो, लेकिन वो काफी पहले से ही इस परिवार से जुड़ी हैं। हाल ही में, राधिका मर्चेंट की ननद ईशा अंबानी की शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जोकि हैरान करने वाला है।

ईशा अंबानी के शादी में भी राधिका मर्चेंट मौजूद थीं। वायरल हो रहे वीडियो में ईशा की शादी की रस्में चल रही हैं और दोनों भाई के अलावा अनंत के पीछे राधिका मर्चेंट भी चलते हुई नजर आ रही हैं।

इस दौरान राधिका मर्चेंट की उम्र महज 23 साल थी और वो बेहद मासूम और खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद से ही लोग हैरान हैं कि ईशा की शादी में किसी ने राधिका को स्पॉट ही नहीं किया था।

वीडियो में राधिका मर्चेंट के अलावा आकाश अंबानी, श्लोका मेहता, अनंत अंबानी और बाकी लोग भी पीछे नजर आ रहे हैं। अंबानी परिवार के वीडियोज और तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं।
वीडियो आने के बाद से लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ”अरे राधिका मर्चेंट भी थी क्या।” एक ने लिखा, ”भाई ये बंदा हैंडसम हुआ करता था बीमारियों की वजह से मोटा हुआ।” एक ने लिखा, ”राधिका कितनी सुंदर लग रही है।”

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -