Punjab Govt AD
HomeHimachalसार्वजनिक वितरण प्रणाली की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित

सार्वजनिक वितरण प्रणाली की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित:  सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 322 उचित मूल्यों की दुकानों के माध्यम से जिला के 1,42,252 राशन कार्ड धारकों को लाभान्वित किया जा रहा है। यह जानकारी उपायुक्त जतिन लाल ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की त्रैमासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि ऊना जिला में एपीएल श्रेणी के 82,253, बीपीएल के 18,980, अंत्योदय अन्न योजना के 10,089 तथा प्राथमिक गृहस्थियां के 30,930 उपभोक्ता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिला में आधार सीडिंग का कार्य 99.99 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है जबकि मोबाइल सीडिंग का कार्य 96.6 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। इसके अलावा ई-केवाईसी का कार्य 98 प्रतिशत पूर्ण किया गया है।

उपायुक्त ने बताया कि जिला में माह जुलाई से नवम्बर, 2024 तक 76,788 क्विंटल आटा, 50,503 क्विंटल चावल, 13,236 क्विंटल चीनी, 1,566 क्विंटल नमक, 6,744 क्विंटल चना दाल, 2,174 क्विंटल मल्का दाल, 2,067 क्विंटल उर्द की दाल, 7,52,732 लीटर सरसों का तेल और 1,33,130 लीटर रिफाइंड ऑयल का वितरण किया गया है।

उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि माह जून से नवम्बर, 2024 तक जिला में खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 1316 निरीक्षण किये गये और इस अवधि के दौरान विभिन्न अनियमितताओं के पाए जाने पर 95 मामलों पर कार्यवाही करते हुए 41 हज़ार 760 का जुर्माना किया गया। इसके अलावा 56 दुकानदारों और व्यापारियों को पॉलीथीन का उपयोग करने पर 23 हज़ार रूपये का जुर्माना किया गया। हिमाचल प्रदेश क्लिन नियंत्रण के तहत जिला में कुल 20 ईंट भट्ठों का निरीक्षण किया गया तथा अनियमताओं के चलते कुल 81 हज़ार 775 रूपये का जुर्माना डाला गया।

इस अवसर पर जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ऊना राजीव शर्मा, केसीसी बैंक प्रबंधक विवेक कंवर, भारत प्रेट्रॉलियम कोरपोरेशन लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक अनुपम श्रीवास्तव, जिला निरीक्षक एआरसीएस राजेश कुमार, सेल्स सुपरवाइज़र कुलदीप सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -