Punjab Govt AD
HomeHimachalHimachal News: एकल नारी कृषि सहकारी सभा की त्रैमासिक बैठक आयोजित

Himachal News: एकल नारी कृषि सहकारी सभा की त्रैमासिक बैठक आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उपायुक्त ने सुनीं समस्याएं और दिए त्वरित समाधान के निर्देश

ऊना/सुशील पंडित: एकल नारी कृषि सहकारी सभा घालूवाल की त्रैमासिक बैठक सोमवार को बचत भवन ऊना में उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया और अपने-अपने विभागों की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। इस अवसर पर एकल नारी कृषि सहकारी सभा द्वारा उपायुक्त को सम्मानित भी किया गया।

इस दौरान उपायुक्त ने एकल नारी सभा से जुड़ी महिलाओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। उपायुक्त ने संबंधित सभी विभागों को निर्देश दिए कि एकल नारी से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। यदि किसी योजना या कार्य में किसी प्रकार की समस्या आती है तो संबंधित विभाग उसे तत्काल प्रशासन के संज्ञान में लाएं, ताकि मिलकर उसका त्वरित समाधान किया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन जिला की नारी सक्ति को मुख्यधारा में जुड़ने के लिए प्रतिबद्ध है जिसके लिए प्रशासन द्वारा महिलाओं को हरसंभव मदद दी जाएगी।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कुठियाड़ी गांव के एक दिव्यांग व्यक्ति को ई-ऑटो प्रदान करने की बात भी कही जिससे वह अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को आसानी से पूरा कर सके। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) नरेंद्र कुमार, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव संजय सांख्यान, एकल नारी कृषि सहकारी सभा की जिला अध्यक्षा कान्ता शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारीण मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -