Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarजालंधर में खुला पंजाब का पहला FTV BAR CLUB, देखें तस्वीरे

जालंधर में खुला पंजाब का पहला FTV BAR CLUB, देखें तस्वीरे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

New Year की पार्टी से होगी क्लब की प्री लॉन्चिंग : नारंग ब्रदर्स 

जालंधर, ENS: महानगर में पंजाब के पहले  इंटरनेशनल क्लब की प्री लॉन्चिंग कल नए साल के दिन की जा रही है। जिसकी जानकारी  देते हुए क्लब के संचालक नारंग ब्रदर्स ने बताया कि जालंधर दोआबा की एक मेट्रो सिटी बन चूका है। जिसमे कई तरह के व्यवसाय फल फूल रहे है। इसीलिए वह शहर वासियो को एक इंटरनेशनल नाईट क्लबिंग का अनुभव करवाने के लिए पेरिस के मशहूर फैशन टीवी ग्रुप के ftv bar club को महानगर में लेकर आए है। 

वैसे तो महानगर में कई नाईट क्लब है , लेकिन शहर के आउटर पर एक नाईट क्लब की कमी थी , जिसे नारंग ब्रदर्स की सोच ने पूरा कर दिया। यह क्लब जी.टी रोड परागपुर नारंग सुक्वेर में खोला गया है। प्रेस वार्ता के दौरान पारस नारंग , हेमंत नारंग और धैर्य नारंग ने बताया कि क्लब की लॉन्चिंग जनवरी के पहले हफ्ते की जाएगी , जिसमे  फैशन टीवी ग्रुप के सदस्य हिस्सा लेंगे। लेकिन नए साल के मद्देनजर कल एक पार्टी रखकर क्लब की प्री लॉचिंग की जा रही है। इस पार्टी में शहर वासी सेलिब्रिटी DJ की धुनों पर थिरकेगे और साथ ही मशहूर RJ और एंकर द्वारा लोगो का मनोरंजन भी किया जायेगा।

नारंग ब्रदर्स को पिछले 3 सालो से फ़ूड इंडस्ट्री का अनुभव भी है। इस क्लब में नए साल की पार्टी के लिए शहर वासियो का उत्साह भी देखने को मिल रहा है। तभी तो पार्टी की बुकिंग लगभग फुल होने वाली है।

धैर्य नारंग ने बताया कि यह शहर में सबसे उत्साहित, इंस्टाग्राम-योग्य स्थानों में से एक साबित होगा। जो वस्त्र, फैशन और निश्चित रूप से उच्च जीवन से प्रेरित है। हीरे का लोगो एलईडी में लकड़ी की दीवारों को सजाता है और रात के कामुक आकर्षण में मंद रोशनी की धुन, इस क्लब को जालंधर में सबसे अच्छे बार लाउंज स्थानों में से एक बनाती है। भव्य भोजन क्षेत्र में लोग सेलिब्रिटी शेफ द्वारा पकाए गए  व्यंजनो का भी लुफ्त उठाएगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -