जालंधर, ENS: विदेश में गए पंजाबी मूल के अब नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। इससे पहले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व पंजाबी मूल की नैन्सी ग्रेवाल का चाकू मारकर कत्ल किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार कनाडा में एडमिंटन शहर के पास लेड्यूक इलाके में रह रहे पंजाबी मूल के युवक का कत्ल किया गया। 22 वर्षीय बीरइंदर सिंह मूल रूप से पंजाब का रहने वाला था। वह 3 साल पहले कनाडा गया था और पिछले 5 महीनों से एडमॉन्टन में रह रहा था। वह वहां कंस्ट्रक्शन का काम करता था और अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का सपना देख रहा था।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
https://encounternewspaper.com/punjab/amritsar-youth-shot-dead-in-canada/
14 मार्च 2026 (शनिवार की) दोपहर लगभग 2:50 बजे उसे गोलियां मारी गईं। यह वारदात एडमॉन्टन के दक्षिण में स्थित हाईवे 2 पर हुई। अज्ञात हमलावरों ने हाईवे-2 पर एक कार को घेरकर उसमें सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मृतक की पहचान बीरइंदर सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पंजाब का रहने वाला था और स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। पुलिस के अनुसार, वह ओंटारियो में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद हाल ही में अल्बर्टा प्रांत में कंस्ट्रक्शन सेक्टर में काम कर रहा था। घटना उस समय हुई जब बीरइंदर सिंह अपने कुछ दोस्तों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर निकला था।
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त उसकी कार में एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था, हालांकि पुलिस ने अभी उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की है। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जांच के मुताबिक, सफेद या ग्रे रंग के पिकअप ट्रक में सवार हमलावरों ने बीरइंदर की कार को रोककर उस पर गोलियां बरसाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हमलावर बीरइंदर सिंह को पहले से जानते थे या यह कोई अलग वारदात थी। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और न ही किसी की गिरफ्तारी हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए लेड्यूक आरसीएमपी (रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस) की मेजर क्राइम यूनिट ने जांच अपने हाथ में ले ली है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी या सीसीटीवी फुटेज हो तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करे। बीरइंदर सिंह की हत्या की पुष्टि उसके भाई पुनर सिंह ने की है। परिवार ने मांग की है डेडबॉडी को भारत भेजा जाए। वहीं पुलिस हत्यारों को तुरंत अरेस्ट कर जेल में डाले। मौत की सूचना मिलते ही पंजाब में उसके परिजन में शोक है। परिवार वालों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और कनाडा सरकार से हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। विदेश मंत्रालय से भी इस मामले में हस्तक्षेप की उम्मीद जताई जा रही है।
