अजनाला : विदेश में सड़क हादसे में एक पंजाबी युवक की मौत होने का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार तहसील अजनाला के गांव रोखे से ऑस्ट्रेलिया गए युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भगवंत सिंह( 37) के तौर पर हुई है। एक दुर्घटना में गंभीर रूप से जलने के कारण मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के पैतृक गांव में मातम पसरा हुआ है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए स्वतंत्रता सेनानी करनैल सिंह के पोते और पूर्व सरपंच परमजीत सिंह ने बताया कि तीन साल पहले भगवंत सिंह अपनी पत्नी प्रीत कौर के साथ ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर गया था। वह वहां पर ट्रक ड्राइवर का काम करता था। उन्होंने बताया कि सुबह किसी ने उसे बताया कि उसके बेटे का ट्रक बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गया।
जिसके बाद ट्रक को आग लग गई और वह बुरी तरह से झुलस गया। परमजीत सिंह ने बताया कि करीब सवा साल पहले भगवंत सिंह के घर बेटे का जन्म हुआ था। उन्होंने बताया कि भगवंत सिंह दिसंबर में घर लौटना था। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे का अंतिम संस्कार करने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएंगे और वहीं उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
