गुरदासपुर : युवक की सड़क हादसे में अमेरीका में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक युवक की पहचान लवप्रीत सिंह निवासी गांव नवांशाला गुरदासपुर के रूप में हुई है। इस हादसे में मृतक के 2 साथी भी गंभीर रूप से घायल है। मृतक अमेरिका के कैलिफोर्निया में ट्रक ड्राइवर का काम करता था। मृतक लवप्रीत सिंह के भाई रमन सिंह और रिश्तेदार बलविंदर सिंह ने बताया कि घर के हालातों को बेहतर बनाने के लिए उनका बेटा 7 साल पहले लाखों रुपए खर्च कर अमेरिका के शहर कैलिफोर्निया गया था और कुछ ही दिनों में उसने अमेरिका में पक्के होना था। पक्के होने के कागजात लेकर अपने वकील से मिलने के लिए न्यूयॉर्क जा रहा था।
रास्ते में उसने LA एयरपोर्ट पर उतर कर उसने अपने दो दोस्त सुनील कॉटल वासी गांव चावा गुरदासपुर और विशाल सलारिया वास गांव भैनी काना गुरदासपुर को साथ लिया और न्यूयॉर्क जाने के लिए कार से निकले थे अभी उनकी कार ऐल.ए एयरपोर्ट से थोड़ी आगे ही पहुंची थी कि पहाड़ी इलाके में संतुलन बिगड़ने से उनकी कार खाई में जा गिरी। दुर्घटना में लवप्रीत को काफी चोट आई, जबकि सुनील की टांग टूट गई। वहीं विशाल दुर्घटना में बच गया। होश में आने के बाद विशाल ने पुलिस कंट्रोल रूम पर दुर्घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी को अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में इलाज के दौरान लवप्रीत ने दम तोड़ दिया। वहीं मृतक के भाई रमन ने बताया कि वह विदेश इटली में काम करता है उसको लवप्रीत के किसी दोस्त का फोन आया था कि लवप्रीत का एक्सीडेंट हो चुका है और अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया है जिसके बाद उसने इटली से वापिस भारत आकर अपने परिवार को इसके बारे में जानकारी दी वहीं परिवार सदस्यों ने केंद्र और पंजाब सरकार से मांग की है कि लवप्रीत के शव को जल्द से जल्द भारत उनके पैतृक गांव लाया जाए। ताकि उसका अंतिम संस्कार किया जा सके।