फिरोजपुर: पंजाब में आई बाढ़ के बाद कई पंजाबी सिंगरों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। अब इसी बीच पंजाब सिंगर मनकीरत औलख फिरोजपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों का हाल-चाल जानने के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह 10 और ट्रैक्टर लेकर आए हैं और अभी और भी ट्रैक्टर वह पीड़ितों को देंगे।
उनका कहना है कि जल्द ही खेप फिरोजपुर में पहुंची। इस दौरान मनकीरत ने मीडिया के साथ बात भी की। सिंगर ने कहा कि हम सब मिलकर पंजाब के लोगों की सेवा करेंगे। उन्होंने एनआरआई भाईयों से भी अपील की है कि पंजाब अपनी धरती है और अपनी मां के समान है।
ऐसे में पंजाबी होने के नाते एनआरआई भाईयों को भी मदद के लिए आगे आना चाहिए। बाढ़ पीड़ितों की ज्यादा से ज्यादा मदद करनी चाहिए ताकि पंजाब फिर से एक बार अपने पैरों पर खड़ा हो पाए। उन्होंने कहा कि अलग-अलग गुरुद्वारों और समुदायों की मदद से हर इलाके में 10-10 ट्रैक्टर दिए जाएंगे।