चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर जेनी जोहल अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इसके साथ ही उनका विवादों से भी लंबा इतिहास रहा है। बता दें कि जेनी जौहल को पहचान ‘लेटर टू सीएम’ गाने से मिली थी। उन्होंने सिद्धू मूसेवाला को न्याय दिलाने के लिए यह गाना गाया था। लेकिन गायिका ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि क्यों वह ‘लेटर टू सीएम’ गाना लिखने के लिए मजबूर हुई थी।
जेनी जौहल ने कहा, ‘सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद जब वह शोक मनाने उनके घर गई तो अपने माता-पिता की हालत देखकर उनका दिल टूट गया।’ जेनी ने कहा, ‘सिद्धू के माता-पिता जब भी किसी को देखते हैं तो रोने लगते हैं। सिद्धू की मां चरण कौर अपने बेटे के पुराने शोज के वीडियो निकालती हैं और उन्हें घंटों तक देखती रहती हैं।
वीडियो में सिद्धू को जिंदा देखकर मां चरण कौर मुस्कुराती हैं, लेकिन जब वीडियो खत्म होता है तो उन्हें याद आता है कि सिद्धू अब इस दुनिया में नहीं हैं। इसके बाद वो रोने लगती हैं।’ इसके साथ ही जैनी जोहल ने कहा कि वह सिद्धू के माता-पिता की हालत से परेशान थीं, जिसके बाद उन्होंने घर आकर ‘लेटर टू सीएम’ गाना लिखा। मैंने ये गाना सिर्फ 15-20 मिनट में लिखा था।’ यह सच है कि जेनी जौहल के गाने ‘लेटर टू सीएम’ को लेकर पंजाब का राजनीतिक माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था। काफी विरोध के बाद इस गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया था।