मोहालीः पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी भरा ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में गोलियां मारने की धमकियां दी गई है। ऑडियों में व्यक्ति खुद को गोल्डी बराड़ बता रहा है। व्यक्ति ने कहा कि उसने कुछ दिन पहले गायक को मैसेज भेजा था, लेकिन कोई रिप्लाई नहीं मिला। इस मामले को लेकर भाणे एलए को भी मैसेज भेजा था और दोनों से जरूरी बात करनी है।
जिसके बाद धमकी देते हुए कहा कि मेरा मैसेज को इग्नोर ना किया जाए, नहीं तो काफी बुरा होगा। मैसेज को इग्नोर कर सकते हो, लेकिन गोलियों के रौंद जब आएंगे तो उसे इग्नोर नहीं कर पाओंगे। कहीं यह ना हो कि मोहाली में हमें तेरी फिल्म बनानी पड़ जाए। बताया जा रहा है कि गिप्पी ग्रेवाल की टीम ने इसकी पुष्टि की है और कहा है कि यह पहली बार नहीं है जब उन्हें धमकियां मिली हैं, गिप्पी को पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
ਗਿੱਪੀ ਗਰੇਵਾਲ ਨੂੰ ਮੁੜ ਮਿਲੀ ਜਾਨੋ ਮਾਰਨ ਦੀ ਧਮਕੀ, ਮਨੋਰੰਜਨ ਜਗਤ ‘ਚ ਚਿੰਤਾ ਦੀ ਲਹਿਰ
बता दें कि गिप्पी ग्रेवाल कनाडा में वैंकूवर के व्हाइट रॉक इलाके में रहते हैं। पिछले साल 25 नवंबर को इनके घर पर फायरिंग भी हो चुकी है। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। लॉरेंस ने पोस्ट लिखकर न सिर्फ जिम्मेदारी ली, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी थी। लॉरेंस ने लिखा था, ‘हां जी सत श्री अकाल, राम राम सबनू। वैंकूवर व्हाइट रॉक एरिया में गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर फायरिंग लॉरेंस गैंग ने करवाई है। सलमान खान को बहुत भाई-भाई करता है तू, बोल अब बताए तुझे तेरा भाई। सलमान को भी वहम है कि दाउद उसकी मदद करेगा। कोई नहीं बचा सकता तुम्हें हमसे।’
